देहरादून पुलिस लाइन में मुख्य आरक्षी पदोन्नति प्रशिक्षण का समापन
डीजीपी दीपम सेठ ने बढ़ाया पुलिसकर्मियों का उत्साह
देहरादून पुलिस लाइन में चल रहे मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस पदोन्नति प्रशिक्षण का कल, 12 मार्च को समापन हो गया। समापन समारोह में उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
डीजीपी दीपम सेठ ने अपने संबोधन में मुख्य आरक्षी को पुलिस सिस्टम की एक महत्वपूर्ण कड़ी बताया और पदोन्नति प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को बधाई दी। उन्होंने उनसे भविष्य में भी अपने अनुभवों के आधार पर अनुशासन और पूर्ण निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपेक्षा की।

डीजीपी ने बदलते समय के साथ साइबर अपराध के रूप में पुलिस के सामने आ रही चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि डिजिटल पुलिसिंग, साइबर क्राइम और आधुनिक जांच तकनीकों में खुद को अपडेट रखना जरूरी है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से जनता के प्रति संवेदनशील रहने का भी आग्रह किया।
कार्यक्रम के दौरान, डीजीपी ने पुलिसकर्मियों के साथ सीधा संवाद किया और प्रशिक्षण के दौरान आने वाली समस्याओं और प्रशिक्षण को बेहतर बनाने के लिए उनके सुझावों पर चर्चा की। उन्होंने प्रशिक्षण प्रक्रिया को और बेहतर बनाने के लिए सभी प्रशिक्षणार्थियों से फीडबैक लिया और उनके सुझावों पर विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
डीजीपी ने पुलिसकर्मियों को ईमानदारी, अनुशासन और पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने और अपने अधीनस्थों के लिए एक प्रेरणा स्रोत बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में, डीजीपी ने पदोन्नति प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने हरिद्वार में गंगनहर में डूब रही युवती को बचाने वाले पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया।
पदोन्नति प्रशिक्षण में सम्मानित पुलिसकर्मी:
हेड कांस्टेबल नागरिक पुलिस दिनेश प्रसाद पालीवाल – सर्वांग सर्वोत्तम
हेड कांस्टेबल नागरिक पुलिस सूर्य प्रताप सिंह रमोला – अंतः विषयों में प्रथम
हेड कांस्टेबल नागरिक पुलिस हिमांशु भट्ट – बाह्य विषयों में प्रथम
बसंतोत्सव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी:
श्री जितेंद्र जोशी, निरीक्षक यातायात देहरादून
श्री ललित कुमार, उपनिरीक्षक यातायात देहरादून
श्री शुभम कुमार, उपनिरीक्षक यातायात देहरादून
श्री दीवान सिंह गोसाई, उपनिरीक्षक सीपीयू
महिला उपनिरीक्षक खगोती गुनियाल
उपनिरीक्षक सुमेर सिंह
उपनिरीक्षक मोहन सिंह नेगी
सहायक उपनिरीक्षक विनोद कुमार, यातायात देहरादून
सहायक उपनिरीक्षक विजय प्रताप
सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार
सहायक उपनिरीक्षक सुखदेव पुलिस दूरसंचार
मुख्य आरक्षी प्रीतम सिंह सीपीयू देहरादून
हेड कांस्टेबल महेश कुमार पुलिस दूरसंचार
आरक्षी मुकेश फर्स्वाण, यातायात देहरादून
आरक्षी देवकुश, यातायात
आरक्षी सूरज, यातायात
आरक्षी सोम सिंह, यातायात
कांस्टेबल प्रदीप
हरिद्वार घटना में सम्मानित पुलिसकर्मी:
सहायक उपनिरीक्षक मनोज शर्मा
हेड कांस्टेबल कृपा राम चौहान



