Friday, February 13, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपिथौरागढ़: बिना किरायेदार सत्यापन के मकान देना पड़ा महंगा, थल पुलिस ने...

पिथौरागढ़: बिना किरायेदार सत्यापन के मकान देना पड़ा महंगा, थल पुलिस ने चार मकान मालिकों पर ठोका 40 हजार का जुर्माना

आप को बता दे

पिथौरागढ़ में किरायेदार सत्यापन न कराने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार मकान मालिकों पर लगा 40 हजार का जुर्माना

अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस लगातार किरायेदार सत्यापन अभियान चला रही है। बिना सत्यापन के किरायेदारों को रखने से अपराधियों को शरण मिलने की आशंका बढ़ जाती है, जिससे चोरी, ठगी, अवैध व्यापार और अन्य आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जनपद पिथौरागढ़ में पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू की है।

रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशानुसार और सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ डीडीहाट कुवर सिंह रावत व सीओ धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना थल पुलिस ने मुवानी क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान चार मकान मालिकों—रमेश बम, देवेन्द्र पुजारा, गोविन्द सिंह और मनोज चंद—को बिना सत्यापन के किरायेदार रखने का दोषी पाया।

थाना प्रभारी थल शंकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत इन चारों मकान मालिकों पर 10-10 हजार रुपये का चालान जारी किया। चालानी रिपोर्ट को न्यायालय भेजा जा रहा है।

यह कार्रवाई क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने और किसी भी संभावित आपराधिक गतिविधि को रोकने के उद्देश्य से की गई है। पुलिस ने मकान मालिकों को सचेत किया है कि वे बिना सत्यापन के किसी भी व्यक्ति को किरायेदार न रखें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments