Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडटिहरी गढ़वाल: मुनि की रेती में स्पा सेंटरों पर छापेमारी, 13 केंद्रों...

टिहरी गढ़वाल: मुनि की रेती में स्पा सेंटरों पर छापेमारी, 13 केंद्रों पर 1.30 लाख रुपये का जुर्माना

आप को बता दे

स्पा सेंटरों की आड़ में अवैध गतिविधियों की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। कई मामलों में बिना लाइसेंस संचालन, नियमों की अनदेखी और अनैतिक गतिविधियों की जानकारी सामने आई है। खासतौर पर धार्मिक और पर्यटन स्थलों के आसपास संचालित स्पा सेंटरों में अनियमितताओं को लेकर पुलिस और प्रशासन सख्त रुख अपनाने लगा है।

मुनि की रेती पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आगामी चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर मुनि की रेती पुलिस ने स्पा सेंटरों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया। 2 मार्च 2025 को अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल और क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने तपोवन क्षेत्र के 23 स्पा सेंटरों पर छापेमारी की।

जांच के दौरान कई स्पा सेंटरों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। नियमों का उल्लंघन करने वाले 13 स्पा सेंटरों पर कुल 1,30,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

इन 13 स्पा सेंटरों पर हुआ जुर्माना:

  1. ईवा आयुर्वेद सेंटर
  2. आयुष ब्लिस स्पा सेंटर
  3. वैदिक आयुर्वेदा
  4. होलिस्टिक स्पा सेंटर
  5. जे.के. स्पा सेंटर
  6. होली आयुर्वेदिक मसाज सेंटर
  7. चक्रा आयुर्वेदा
  8. ब्यूटी केयर
  9. नमो होलिस्टिक सेंटर
  10. GRS स्पा सेंटर
  11. आरोग्यम स्पा
  12. ग्रीन हिल स्पा
  13. जेठुरी स्पा

स्पा सेंटरों को दिए गए नए निर्देश

पुलिस ने सभी स्पा संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे सरकारी गाइडलाइंस का पालन करें, जिसमें शामिल हैं:

  • प्रत्येक स्पा सेंटर में सीसीटीवी कैमरे लगाने
  • पुरुष व महिला ग्राहकों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार रखने
  • प्रशिक्षित थेरेपिस्ट द्वारा ही मसाज करवाने
  • किसी भी सेंटर में क्रॉस मसाज न कराने
  • सभी कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन करवाने
  • मसाज थेरेपिस्ट का हेल्थ सर्टिफिकेट अनिवार्य रूप से रखने
  • ग्राहकों की पूरी जानकारी रजिस्टर में दर्ज करने
  • 18 वर्ष से कम उम्र के व्यक्ति को कार्य पर न रखने

भविष्य में होगी सख्त कार्रवाई

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यदि भविष्य में किसी भी स्पा सेंटर में अनियमितता पाई गई या कोई अवैध गतिविधि पकड़ी गई, तो संबंधित संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जनता से अपील

मुनि की रेती पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी भी स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलती है, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। इसके लिए सरकारी मोबाइल नंबर 9411112842 जारी किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments