Monday, February 16, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपिथौरागढ़ में किरायेदार सत्यापन नहीं कराने पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार...

पिथौरागढ़ में किरायेदार सत्यापन नहीं कराने पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार मकान मालिकों पर 40 हजार रुपये का जुर्माना

आप को बता दे

अपराध रोकथाम के लिए पुलिस का अभियान तेज, सत्यापन न कराने वालों पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई

किरायेदारों का सत्यापन न कराना न केवल कानूनी उल्लंघन है, बल्कि यह सुरक्षा के लिए भी एक बड़ा जोखिम बन सकता है। कई आपराधिक गतिविधियों में यह पाया गया है कि असत्यापित किरायेदारों की संलिप्तता से समाज में खतरा बढ़ता है। ऐसे में पुलिस प्रशासन अपराध रोकथाम के लिए लगातार अभियान चला रहा है।

सख्त अभियान के तहत कार्रवाई

पिथौरागढ़ पुलिस ने किरायेदार सत्यापन अभियान को और तेज करते हुए चार मकान मालिकों पर कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीओ गोविंद बल्लभ जोशी व सीओ संजय पांडे के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया जा रहा है।

इस क्रम में थानाध्यक्ष झूलाघाट आरती ने चेकिंग के दौरान कस्बा झूलाघाट में बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर मकान मालिक हेमा भट्ट के विरुद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत 10 हजार रुपये का चालान जारी किया।

वहीं, थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बा गंगोलीहाट में तीन मकान मालिकों—मीना

कोहली, सोनू देवी और हरेंद्र सिंह—पर 10-10 हजार रुपये के चालान जारी किए।

सुरक्षा और अपराध नियंत्रण की दिशा में उठाया गया कदम

पुलिस का यह अभियान क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और सत्यापन न कराने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

👉 पुलिस की अपील: मकान मालिकों को निर्देश दिया गया है कि वे किरायेदारों का सत्यापन अनिवार्य रूप से करवाएं, अन्यथा सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments