Monday, February 16, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडजनपद पौड़ी में 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर होगी कड़ी...

जनपद पौड़ी में 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर होगी कड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दिए सख्त निर्देश

आप को बता दे

शादी-ब्याह में देर रात तक बजने वाले डीजे से विद्यार्थियों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को हो रही परेशानी

जनपद पौड़ी में देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाने की बढ़ती घटनाओं से आमजन परेशान हैं। विद्यार्थियों को परीक्षाओं की तैयारी में बाधा आ रही है, वहीं बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को भी शोरगुल के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस प्रशासन ने अब सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है।

आमजन से मिल रही शिकायतों के पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी ने सभी थाना प्रभारियों को दिये सख्त निर्देश

जनपद पौड़ी में लगातार यह शिकायतें प्राप्त हो रही थीं कि शादी-ब्याह और अन्य आयोजनों में रात्रि 10 बजे के बाद भी डीजे बजाए जा रहे हैं। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा संज्ञान लेते हुए सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर मिलेगी चेतावनी, नहीं मानने पर होगी कानूनी कार्रवाई

पुलिस प्रशासन ने सबसे पहले आयोजकों और डीजे संचालकों को जागरूक करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में दिनांक 10 फरवरी 2025 की रात्रि में कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई स्थानों पर रात 10 बजे के बाद डीजे बजते पाए गए, जिस पर आयोजनकर्ताओं और डीजे संचालकों को कड़ी चेतावनी दी गई। उन्हें स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि माननीय न्यायालय के आदेशों के अनुसार डीजे का संचालन रात्रि 10 बजे तक ही सीमित रखा जाए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशानुसार, फिलहाल प्राथमिक स्तर पर आयोजकों को चेतावनी दी जा रही है। लेकिन भविष्य में यदि कोई रात्रि 10 बजे के बाद डीजे बजाते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

आमजन कर सकते हैं शिकायत, पुलिस तुरंत लेगी एक्शन

यदि रात्रि 10 बजे के बाद कहीं भी डीजे बजता है, तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाने या डायल-112 पर दी जा सकती है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील की है, ताकि इस नियम का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके और लोगों को होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments