Monday, February 16, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडबागेश्वर: झिरौली पुलिस का जागरूकता अभियान, सड़क सुरक्षा और साइबर अपराधों पर...

बागेश्वर: झिरौली पुलिस का जागरूकता अभियान, सड़क सुरक्षा और साइबर अपराधों पर स्कूल में सख्ती

आप को बता दे

बागेश्वर में सड़क सुरक्षा और साइबर अपराधों पर सख्ती, झिरौली पुलिस ने स्कूली छात्रों को किया जागरूक

युवाओं में बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं और साइबर अपराधों की चपेट में आते मासूम

आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में सड़क दुर्घटनाएं और साइबर अपराध दो बड़े खतरे बन चुके हैं। तेज़ रफ्तार गाड़ियां, यातायात नियमों की अनदेखी, और लापरवाही से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं, जिनमें खासतौर पर युवा शिकार बन रहे हैं। वहीं, डिजिटल युग में ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहे हैं। सोशल मीडिया और फोन कॉल के जरिए मासूम लोगों को जाल में फंसाकर आर्थिक ठगी की जा रही है। ऐसे में सुरक्षा जागरूकता बेहद ज़रूरी हो जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए झिरौली पुलिस ने बागेश्वर जिले के राजकीय इंटर कॉलेज सैंज में एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया।

झिरौली पुलिस का सड़क सुरक्षा और साइबर क्राइम जागरूकता अभियान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेर घोड़के के निर्देश पर पूरे जिले में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में दिनांक 10 फरवरी 2025 को पुलिस उपाधीक्षक अजय लाल शाह के पर्यवेक्षण में झिरौली पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज सैंज में जागरूकता अभियान आयोजित किया।

अभियान के दौरान थानाध्यक्ष मनवर सिंह ने स्कूली छात्रों और स्टाफ को सड़क सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का पालन न करने से दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें कई लोगों की जान चली जाती है। छात्रों को नियमों के पालन की अपील करते हुए सड़क पर सतर्क रहने और जरूरतमंद घायलों की मदद करने का संदेश दिया गया।

साइबर क्राइम से बचाव के लिए महत्वपूर्ण जानकारी

इस अभियान के दौरान साइबर अपराधों को लेकर भी छात्रों को जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया और मोबाइल कॉल्स के जरिए साइबर ठग लोगों को निशाना बना रहे हैं। छात्रों को समझाया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति से फोन कॉल पर बैंक खाते, एटीएम कार्ड, ओटीपी जैसी संवेदनशील जानकारी साझा न करें। इसके अलावा, अज्ञात लिंक, क्यूआर कोड स्कैन करने से बचने की सलाह दी गई।

पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर डायल 112, 1090, 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी और बताया कि किसी भी प्रकार की ठगी होने पर तुरंत शिकायत दर्ज करवाएं।

समाज में जागरूकता फैलाने की अपील

अभियान के अंत में पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को यह जानकारी अपने परिवार, पड़ोसियों और रिश्तेदारों तक पहुंचाने की अपील की, ताकि समाज में साइबर क्राइम और सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।


 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments