आप को बता दे
नशे की बढ़ती लत और समाज पर असर
नशे की लत युवाओं को बर्बादी की ओर धकेल रही है। अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी केवल कानून व्यवस्था के लिए ही नहीं, बल्कि समाज के लिए भी गंभीर समस्या बन चुकी है। कई परिवार नशे की वजह से बिखर रहे हैं, अपराध बढ़ रहे हैं, और युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है। उत्तराखंड में भी नशे का कारोबार लगातार फैल रहा है, जिससे पुलिस सख्त कार्रवाई में जुटी हुई है।
18.9 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
मिल रही जानकारी के अनुसार, पौड़ी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ जारी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। धुमाकोट पुलिस टीम ने शंकरपुर चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका, जो पुलिस को देख नदी की तरफ जाने की कोशिश कर रहा था। शक होने पर जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो दो बैग में छुपाकर रखा गया 18 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राज मल्होत्रा (उम्र 20 वर्ष), निवासी पीरुमदारा, थाना रामनगर, जिला नैनीताल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना धुमाकोट में मु0अ0सं-04/25, धारा- 8/20/29 NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
बरामदगी और पुलिस टीम की कार्रवाई
बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 5.6 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है, जहां आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की टीम:
- उपनिरीक्षक कमल सिंह रावत
- अपर उपनिरीक्षक हेमराज पवार
- मुख्य आरक्षी आनंद प्रकाश
- आरक्षी शैलेंद्र पेटवाल, वीरेंद्र प्रताप, विपिन कुमार
नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी
उत्तराखंड में लगातार बढ़ रही नशे की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि नशे के विरुद्ध इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि समाज को इस बुराई से बचाया जा सके।



