Saturday, December 27, 2025
Google search engine
Homeउत्तराखंडदेहरादून: एनआरआई महिला की करोड़ों की संपत्ति पर कब्जे की साजिश, शेरखान...

देहरादून: एनआरआई महिला की करोड़ों की संपत्ति पर कब्जे की साजिश, शेरखान गैंग का सदस्य मोहम्मद अकबर सहारनपुर से गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई जारी

आप को बता दे

देशभर में भूमि कब्जे और फर्जी दस्तावेजों के जरिए संपत्तियों पर अवैध कब्जे के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। भू-माफिया संगठित गिरोह बनाकर बेघर, एनआरआई और असहाय लोगों की जमीनों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे मामलों में जालसाज फर्जी कागजात तैयार कर संपत्तियों पर कब्जा करने की कोशिश करते हैं, जिससे पीड़ितों को कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ती है। इसी कड़ी में देहरादून पुलिस ने एक बड़े जालसाज गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की है, जो एनआरआई महिला की करोड़ों की संपत्ति पर कब्जा करने की साजिश रच रहा था।

भूमि माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई, एसएसपी देहरादून की कड़ी निगरानी में शेरखान गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी जारी

भूमि पर अवैध कब्जा और धोखाधड़ी से संपत्ति हड़पने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। संगठित गिरोहों द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर संपत्तियों पर कब्जा जमाने की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे आम नागरिकों को न केवल मानसिक तनाव झेलना पड़ रहा है, बल्कि न्याय पाने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस प्रशासन ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई कर रहा है और अपराधियों को कानून के दायरे में लाने का प्रयास कर रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एनआरआई महिला की करोड़ों की संपत्ति के फर्जी दस्तावेज तैयार कर कब्जा करने का प्रयास करने वाले शेरखान गिरोह के खिलाफ एसएसपी देहरादून का एक्शन लगातार जारी है। इस गिरोह के शातिर सदस्य मोहम्मद अकबर को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले गिरोह के मुख्य सदस्य सोनू मूंछ सहित चार अभियुक्तों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।

राजपुर थाना क्षेत्र में 21 नवंबर 2024 को सुमन देवी निवासी किशनपुर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी सहेली रितु मेहता द्वारा देखरेख के लिए सौंपी गई संपत्ति पर शेरखान गिरोह ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कब्जा करने की कोशिश की। इस मामले में थाना राजपुर में मुकदमा संख्या 256/24, धारा 329(4)/62 BNS, 420/467/468/471/120(b) भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया।

एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को धोखाधड़ी से संबंधित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में पुलिस ने संबंधित विभागों से दस्तावेज प्राप्त कर जांच शुरू की। जांच में सामने आए सबूतों के आधार पर 27 दिसंबर 2024 को गिरोह के चार सदस्यों – विकास सुंदरियाल उर्फ सोनू मूंछ, विनोद कुमार उर्फ के.डी., महेश चौहान और प्रमोद गिरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

इन अभियुक्तों से पूछताछ के बाद पता चला कि गिरोह में सहारनपुर निवासी मोहम्मद अकबर भी शामिल है। पुलिस ने आज, 1 फरवरी 2025 को, सहारनपुर से मोहम्मद अकबर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अकबर ने बताया कि वह शेरखान के लिए काम करता था, जिसका गिरोह खाली पड़ी संपत्तियों को निशाना बनाकर उनके फर्जी दस्तावेज तैयार करता और फिर कब्जा कर लेता था। गिरोह में लगभग 10-12 सदस्य शामिल हैं, जिन्होंने पहले भी कई संपत्तियों पर अवैध कब्जा किया है।

पुलिस को अकबर से गिरोह की अन्य गतिविधियों और कब्जाई गई संपत्तियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। अब पुलिस उन संपत्तियों की भी जांच कर रही है, जिन पर गिरोह ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कब्जा किया था।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
नाम: मोहम्मद अकबर
पिता का नाम: अब्दुल वहीद
निवासी: मकान नंबर 131, नूर बस्ती, थाना सिटी कोतवाली, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश
उम्र: 36 वर्ष

पुलिस टीम:

  1. उपनिरीक्षक पी.डी. भट्ट, थानाध्यक्ष राजपुर
  2. उपनिरीक्षक प्रवेश रावत
  3. उपनिरीक्षक बलबीर सिंह
  4. कांस्टेबल सुशील

पुलिस अब गिरोह के सरगना शेरखान की गिरफ्तारी के लिए उत्तर प्रदेश में लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही इस गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किए जाने की संभावना है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments