Friday, February 13, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडचमोली: नशा तस्करी के खिलाफ एसपी सर्वेश पंवार की मुहिम सफल, महिला...

चमोली: नशा तस्करी के खिलाफ एसपी सर्वेश पंवार की मुहिम सफल, महिला तस्कर 810 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

आप को बता दे

भारत में मादक पदार्थों की तस्करी एक गंभीर समस्या बन चुकी है, जो न केवल युवाओं को नशे की लत में धकेल रही है, बल्कि सामाजिक और आर्थिक विकास को भी प्रभावित कर रही है। सरकार और प्रशासन द्वारा ड्रग फ्री अभियान के तहत इन तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उत्तराखंड में ड्रग फ्री देवभूमि 2025 मिशन को सफल बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में चमोली पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है।

खबर:
नगर निकाय चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता लागू होने के चलते पुलिस अधीक्षक चमोली, सर्वेश पंवार के निर्देश पर जनपद में अवैध गतिविधियों और मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत दिनांक 22.01.2025 को थाना थराली पुलिस ने देवाल तिराहा बैरियर पर चेकिंग के दौरान चंद्रा देवी (64 वर्ष), निवासी ग्राम जड़विला शामा, थाना कपकोट, जिला बागेश्वर को 810 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्ता के खिलाफ थाना थराली में मु0अ0सं0-04/2025 के तहत धारा 8/20 NDPS एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। बरामद चरस की बाजार कीमत लगभग ₹1,80,000/- आंकी गई है। पुलिस यह जांच कर रही है कि चरस कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

पुलिस की रणनीति और बयान:
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चमोली पुलिस का मुख्य उद्देश्य नगर निकाय चुनावों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है। साथ ही, ड्रग फ्री देवभूमि मिशन के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस टीम की भूमिका:
इस सफलता में थाना थराली की टीम ने अहम भूमिका निभाई। अभियान में शामिल पुलिसकर्मी हैं:

  • उ.नि. पंकज कुमार, थानाध्यक्ष थराली
  • कांस्टेबल राजेश कुमार
  • म.कां. शाहिन आरा
  • कांस्टेबल चालक खुशहाल सिंह
  • कांस्टेबल चंदन नगरकोटी (एसओजी)

पुलिस अधीक्षक ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए टीम को सक्रियता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।


 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments