Sunday, February 15, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपौड़ी में जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक और गिरफ्तारी: एसएसपी लोकेश्वर...

पौड़ी में जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक और गिरफ्तारी: एसएसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में पुलिस की कार्रवाई जारी

आप को बता दे

जमीन धोखाधड़ी और पुलिस की कार्रवाई की रिपोर्ट

जमीन धोखाधड़ी के मामले समाज में गंभीर समस्याओं का कारण बनते जा रहे हैं। यह न केवल लोगों की संपत्ति को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि उनके विश्वास और सुरक्षा की भावना को भी ठेस पहुंचाता है। इस प्रकार के अपराधों से निपटने के लिए प्रशासन और समाज को मिलकर काम करने की आवश्यकता है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के कुशल निर्देशन में जमीनों की धोखाधड़ी करने वालों को पौड़ी पुलिस का जेल भेजने का क्रम जारी है। मृतक के फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीनी धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के एक और सदस्य को पौड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह के 05 लोगों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। शातिर अभियुक्त लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था, और एसएसपी द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

दिनांक 15.08.2023 को वादी अमित जोशी पुत्र हरीश चन्द्र जोशी ने कोतवाली कोटद्वार पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि उनके जीजाजी स्व. बद्रीविशाल पुत्र स्व. उमाकान्त, निवासी-कालाबड़ के नाम पर ग्राम दुर्गापुरी मोटाढाक में स्थित भूमि को अभियुक्ता अनामिका मैठाणी एवं उसकी साथी कुसुम उर्फ कौशर व निधि बिंजोला ने आपराधिक षडयंत्र कर वादी के जीजाजी स्व. बद्रीविशाल के फर्जी दस्तावेज तैयार कर किरण देवी निवासी कोटद्वार को धोखाधड़ी से 23 लाख में बेच दिया है। इस शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मु.अ.स.-173/2023, धारा-406/419/420/467/468/471/120 (बी) भा.द.वि. पंजीकृत किया गया। इस मामले में पुलिस टीम द्वारा पूर्व में ही 05 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

शातिर अभियुक्त दलीप सिंह को पुलिस लगातार तलाश कर रही थी, लेकिन अभियुक्त शातिर किस्म का होने के कारण लगातार अपने ठिकाने व मोबाइल नंबर बदलकर चकमा दे रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद में आमजन के साथ हो रही धोखाधड़ी की घटनाओं को प्राथमिकता के आधार पर गंभीरता से लिया जा रहा है। अभियुक्त दलीप सिंह की गिरफ्तारी पर 10,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

विवेचक थानाध्यक्ष सतपुली दीपक तिवारी व पुलिस टीम द्वारा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जगहों में अभियुक्त का पता चलने पर दबिश दी गई, लेकिन अभियुक्त पुलिस के हत्थे नहीं आया। पुनः पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयासों, सर्विलांस की मदद, ठोस सुरागरसी-पतारसी करने पर अभियुक्त का कोटद्वार के आसपास प्रकाश में होना पाया गया, जहां पर दबिश देकर अभियुक्त दलीप सिंह पुत्र बीरबल चंद, निवासी- सकन्यानी, लैंसडाउन को दिनांक 19.01.2025 को दुर्गापुरी कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया। जिसे मा. न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments