आप को बता दे
आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत जनपद में स्थापित बैरियरों में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके द्वारा आगामी नगर निकाय चुनाव/आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत और नगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रूप से प्रभावी चेकिंग चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

नगर निकाय चुनाव 2025 को सकुशल संपन्न कराने हेतु जनपद बागेश्वर के तीन नगर निकाय चुनाव क्षेत्र बागेश्वर, कपकोट और गरुड़ में चुनाव को निष्पक्ष और निर्भीक तरीके से मतदान कराने के लिए जनपद के तीनों नगर निकाय चुनाव क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों में पुलिस द्वारा चेकिंग हेतु 14 बैरियर स्थापित किए गए हैं। उक्त बैरियरों पर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जा रही है।




