Sunday, February 15, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडदेहरादून जनपद: रानीपोखरी में मोबाइल लूट का खुलासा, यूपीआई पिन चुराकर 2.41...

देहरादून जनपद: रानीपोखरी में मोबाइल लूट का खुलासा, यूपीआई पिन चुराकर 2.41 लाख की ठगी, KTM बाइक और महंगे शौक बने गिरफ्तारी की वजह

आप को बता दे

महंगे शौकों को पूरा करने की चाह ले पहुँची सलाखों के पीछे

रानीपोखरी क्षेत्र में हुई मोबाइल लूट की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

घटना में शामिल एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त द्वारा घटना से पूर्व वादी का पीछा कर चोरी छिपे पहले उसके मोबाइल से यूपीआई पिन के ली थी जानकारी

यूपीआई पिन की जानकारी होने के बाद अभियुक्त द्वारा दिया गया था मोबाइल लूट की घटना को अंजाम

घटना के बाद अभियुक्त द्वारा वादी के मोबाइल का इस्तेमाल कर उसके खाते से निकाल ली थी 2 लाख 41 हज़ार ₹ की रकम

उक्त पैसों से अपने महंगे शौकों को पूरा करते हुए अभियुक्त ने अपने लिए खरीदी थी केटीएम बाइक और महंगे कपड़े

पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से घटना में लूटा गया मोबाइल तथा वादी के पैसों से खरीदी गई केटीएम बाइक करी बरामद

थाना रानीपोखरी

दिनांक 18/01/2025 को थाना रानीपोखरी पर वादी गोपाल सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी कमेडी कोतवाली बागेश्वर द्वारा एक प्रार्थना पत्र अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके हाथ से मोबाइल फ़ोन छीनने तथा मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल कर उनके खाते से 2 लाख 41 हजार 142 रुपये निकाल लेने के सम्बन्ध में थाना रानीपोखरी पर दिया गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रानीपोखरी पर मु0अ0सं0 – 08/2025 धारा 304(2)/314 /317(2) BNS पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर थाना रानीपोखरी पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास के सीसीटीवी कैमरो की फुटेजो का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल संधिक्त व्यक्ति का हुलिया प्राप्त किया गया तथा प्राप्त हुलिए से मुखबिर तंत्र को अवगत कराते हुए अभियुक्त के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तो घटना में विशाल नाम के युवक की संलिप्तता प्रकाश में आई। जिस पर दिनांक 18.01.2025 को रानीपोखरी पुलिस द्वारा घटना में शामिल अभियुक्त विशाल पुत्र यशपाल को मुखबिर की सूचना पर नागाघेर रानीपोखरी से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से घटना में लूटा गया वादी का मोबाइल तथा उसके खाते से निकाले गए पैसों से खरीदी गई केटीएम बाइक बरामद हुई।

पूछताछ के विवरण

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि रानी पोखरी चौक के पास घूमते समय उसकी नजर एक युवक पर पड़ी थी, जो बाहर से आया प्रतीत हो रहा था। उक्त युवक का पीछा करते हुए वह एक रेस्टोरेंट में गया, जहां खाना खाने के बाद उक्त युवक द्वारा अपने मोबाइल से यूपीआई के माध्यम से पेमेंट किया गया, इस दौरान अभियुक्त द्वारा उसके मोबाइल से यूपीआई का पिन देख लिया तथा रानी पोखरी चौक के पास उक्त युवक के हाथ से मोबाइल छीन कर भाग गया। अभियुक्त द्वारा युवक के मोबाइल का इस्तेमाल करते हुए उसके खाते से लगभग 2 लाख 41 हज़ार की धनराशि निकल ली। उक्त पैसों में से कुछ पैसे अभियुक्त द्वारा अपने घर की मरम्मत में खर्च कर दिए तथा बाकी पैसे को अपने महंगे शौकों को पूरा करने के लिए खर्च कर दिया। अभियुक्त द्वारा वादी के खाते से निकाली गई रकम से अपने लिए एक केटीएम बाइक और महंगे कपड़े खरीदे थे तथा बाकी पैसों को अपनी गर्लफ्रैंड को घुमाने तथा अपने नशे के शौक को पूरा करने में खर्च कर दिए।

विवरण अभियुक्त :-

विशाल पुत्र यशपाल निवासी रानीपोखरी ग्राण्ट, थाना रानीपोखरी, देहरादून, उम्र 19 वर्ष।

बरामदगी का विवरण :-

1- KTM मो0सा0 स0 UK07DV-6387
2- घटना में लूटा गया मोबाईल फोन NARZO कम्पनी

पुलिस टीम :-

1- उ0नि0 रघुवीर कप्रवाण
2- हे0का0 धीरेन्द्र यादव
3- का0 करमजीत
4- का0 विजय राणा
5- का0 चैन पाल सिह

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments