Monday, February 16, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपौड़ी: केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर में फायर सर्विस टीम ने मॉक ड्रिल कर...

पौड़ी: केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर में फायर सर्विस टीम ने मॉक ड्रिल कर दिया अग्नि सुरक्षा का व्यावहारिक प्रशिक्षण, छात्र-छात्राओं और स्टाफ को किया जागरूक

आप को बता दे

फायर सर्विस टीम पौड़ी द्वारा केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर में आपातकाल की स्थिति में अग्नि से सुरक्षा व बचाव का दिया गया प्रशिक्षण।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा अग्निशमन अधिकारी पौड़ी को मुख्य संस्थानों जैसे अस्पतालों,होटलों,मुख्य कार्यालय, स्कूल, कॉलेजों, बड़े प्रतिष्ठानों में जाकर फायर सेफ्टी उपकरणों की चेकिंग करने के साथ ही प्रशिक्षण व बचाव के सम्बन्ध में मॉक ड्रिल कर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिसके क्रम में श्रीनगर के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी भूपेश त्यागी के पर्यवेक्षण में व फायर यूनिट श्रीनगर द्वारा हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर में जाकर फायर सुरक्षा से सम्बन्धित मॉक ड्रिल एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज परिसर में उपस्थित सभी छात्र छात्राओं,कर्मचारियों व सिक्योरिटी गार्डों को फायर सुरक्षा उपकरणों की व्यावहारिक जानकारी देने के साथ अग्नि सुरक्षा से बचाव के उपायों के बारे में, प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के उपयोग एवं संचालन के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई। जिसमें मुख्य रूप से आग के प्रकार व आग बुझाने की विधियों के बारे में समझाते हुए कृत्रिम आग लगाकर मॉक ड्रिल के माध्यम से आग बुझाने व आपातकाल की स्थिति के दौरान किये जाने वाले रेस्क्यू ऑपरेशन का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments