Monday, February 16, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडचमोली: निकाय चुनाव के दौरान नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, 502 ग्राम...

चमोली: निकाय चुनाव के दौरान नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, 502 ग्राम चरस के साथ दो गिरफ्तार, एसपी सर्वेश पंवार की सुपरविजन में पुलिस की कार्रवाई

आप को बता दे

एसपी चमोली सर्वेश पंवार के सुपरविजन में चमोली पुलिस की एक और धमाकेदार कार्यवाही

नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कस रही चमोली पुलिस, देर रात्रि को 02 नशा तस्कर 502 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार

निकाय चुनाव के दौरान चमोली पुलिस लगातार सक्रिय

आगामी निकाय चुनाव को पारदर्शी व शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए चमोली पुलिस सर्वेश पंवार, पुलिस अधीक्षक चमोली के निर्देशन में लगातार सक्रिय है, एस0पी0 चमोली द्वारा चुनाव के दौरान पुलिस को एक्टिव मोड़ पर रहते हुये संदिग्ध व्यक्ति/वाहन, अवैध गतिविधियों व नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाई करने के निर्देश जारी किये हुये हैं।

एसपी चमोली के सुपरविजन में कोतवाली कर्णप्रयाग की टीम द्वारा नशा तस्करों पर कार्रवाई की गयी है,कोतवाली कर्णप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत टीम द्वारा गत रात्रि को टाटा मोटर्स से आगे लंगासू की ओर चैकिंग के दौरान दो अभियुक्त 1- सुनील सैलानी पुत्र स्व0  बल्लभ सैलानी उम्र-40 वर्ष निवासी शिव शक्ति नगर मन्दिर मार्ग गोपेश्वर चमोली 2- दीपक बिष्ट पुत्र इन्द्र बिष्ट उम्र 40 वर्ष निवासी सरस्वती विहार जल निगम कालोनी गोपेश्वर चमोली को 502 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली कर्णप्रयाग पर मु0अ0सं0- 07/2025 धारा 08/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है।

बरामद माल की कीमत लगभग रु0 1,00,400/- आंकी जा रही है, गिरफ्तार अभियुक्तों से पुलिस द्वारा कड़ी पूछताछ की गई एवं प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस द्वारा उक्त सम्बन्ध में आगे भी कार्यवाही की जायेगी।

पुलिस टीम-

1- उ0नि0 अश्वनी बलूनी
2- हे0कां0 भगत लाल
3- हे0कां0 मनवीर सिंह
4- कां0 नितिन बिष्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments