Monday, February 16, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडदेहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल ने नगर निकाय चुनाव तैयारियों का निरीक्षण, रेंजर्स...

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल ने नगर निकाय चुनाव तैयारियों का निरीक्षण, रेंजर्स कॉलेज में सामग्री वितरण और स्ट्रॉन्ग रूम की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आप को बता दे

देश में चुनाव प्रक्रिया को सुचारु और निष्पक्ष बनाने के लिए अधिकारियों द्वारा हर स्तर पर व्यवस्थाओं की सख्त निगरानी की जा रही है। नगरीय निकाय चुनाव के दौरान मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था और प्रक्रियाओं पर विशेष ध्यान दे रहा है। देहरादून में भी इसी दिशा में काम किया जा रहा है, जहां जिला प्रशासन ने सामग्री वितरण और मतगणना स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

देहरादून, दिनांक 18 जनवरी 2025 
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बसंल ने नगर निकाय निर्वाचन-2024 के तहत नगर निगम देहरादून में मतदान पार्टी रवानगी स्थल रेंजर्स कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामग्री वितरण स्थल और स्ट्रॉन्ग रूम मतगणना स्थल की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया।

जिलाधिकारी ने ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के साथ भोजन करते हुए व्यवस्थाओं पर उनकी राय ली। इस दौरान उपस्थित कर्मचारियों ने प्रशासन के साथ भोजन करने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के लिए जिलाधिकारी ने राज्य निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार सामग्री वितरण और संग्रहण स्थल पर उचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और बेरिकेटिंग का निर्देश दिया गया। मतगणना स्थल पर टेबल, आब्जर्वर कक्ष, आरओ कक्ष आदि की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया और सभी प्रक्रियाओं को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी योगेश मेहर और अधिशासी अभियंता (लोक निर्माण विभाग) जितेंद्र कुमार त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments