Tuesday, February 17, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडहरिद्वार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जेब टटोलता संदिग्ध गिरफ्तार – बिजनौर...

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जेब टटोलता संदिग्ध गिरफ्तार – बिजनौर निवासी दिनेश के पास से ब्लेड बरामद, आपराधिक इतिहास का खुलासा

आप को बता दे

पब्लिक स्थानों पर जेबतराशी और चोरी जैसी घटनाएं आम जनता के लिए गंभीर समस्या बनी हुई हैं। यह न केवल यात्रियों की सुरक्षा को प्रभावित करता है बल्कि उनके दैनिक जीवन में असुरक्षा की भावना भी बढ़ाता है। रेलवे स्टेशन जैसे व्यस्त स्थान अपराधियों के लिए आसान शिकार बनते हैं। इसी क्रम में हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर एक संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

हरिद्वार, 16 जनवरी 2025 – हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जेबतराशी करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी दिनेश (37 वर्ष), निवासी ग्राम बनोटी, थाना शेरकोट, तहसील धामपुर, जिला बिजनौर, यूपी, यात्रियों की जेबों पर नजर रखे हुए था। शक होने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली, जिसमें उसके पास से ब्लेड का टुकड़ा बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार, ब्लेड का उपयोग किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए किया जा सकता था। इस कारण आरोपी को धारा 35/128 बीएनएनएस के तहत गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया गया है।

आरोपी का आपराधिक इतिहास:

  • मु.अ.स.-340/20, धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना शेरकोट, बिजनौर।
  • मु.अ.स.-309/20, धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना शेरकोट, बिजनौर।
  • मु.अ.स.-170/19, धारा 4/25 आर्म्स अधिनियम, थाना शेरकोट, बिजनौर।

पुलिस टीम:

  1. अ0उ0नि0 दिगम्बर प्रसाद
  2. हे.का. हरीश पाण्डेय
  3. का0 अंकुर कुमार

पुलिस ने बताया कि आरोपी पर पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसकी गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही थी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments