आप को बता दे
जनपद टिहरी गढ़वाल दिनांक 17-01-2025
24 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते हुए स्कूटी के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार
स्थानीय निकाय चुनावो के दृष्टिगत जनपद में लगातार की जा रही है निरोधात्मक कारवाही।
आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नरेन्द्रनगर के निर्देशन में थाना मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत अवैध रूप से शराब की तस्करी एवं बिक्री करने वाले व्यक्तियों के विरूद्व लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
🔷दिनांक 16-01-2025 को प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अरविंद सिंह पुत्र चंद्र मोहन निवासी आनंदविहार ढालवाला थाना मुनि की रेती, टिहरी गढ़वाल उम्र 27 वर्ष को स्कूटी न0 UK-14K-2663 (एक्टिवा) से अवैध रूप से शराब की तस्करी करते हुये कैलाश गेट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
🔷अभि0 उपरोक्त के कब्जे से 24 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। अभि0 अरविंद उपरोक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभि0:-
अरविंद सिंह पुत्र चंद्र मोहन निवासी आनंदविहार ढालवाला थाना मुनि की रेती, टिहरी गढ़वाल उम्र 27 वर्ष
बरामदगी:-
1- 24 बोतल अंग्रेजी शराब
2- स्कूटी न0 UK-14k-2663 (एक्टिवा)
पुलिस टीम
1-उ0नि0 किशन देवरानी चौकी प्रभारी कैलाशगेट थाना मुनिकीरेती टि0ग0।
2-हे0का0145 कुलदीप चौकी कैलाशगेट थाना मुनिकीरेती टि0ग0l
3- का0 मुकेश चमोली थाना मुनिकीरेती टि0ग0l



