Saturday, February 21, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडरुद्रप्रयाग: विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर सघन चेकिंग अभियान में शराब तस्करी कर...

रुद्रप्रयाग: विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर सघन चेकिंग अभियान में शराब तस्करी कर रहे 3 गिरफ्तार, वाहन सीज

आप को बता दे

विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत अवैध गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस का सघन चैकिंग अभियान जारी

शराब तस्करी कर रहे 03 व्यक्तियों को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

जनपद में आगामी समय में होने वाले केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव को सकुशल तथा शान्तिपूर्वक तरीके से सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाया हुआ है। इसी के क्रम में थाना गुप्तकाशी पुलिस तथा कोतवाली सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत चौकी गौरीकुण्ड पुलिस ने अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्रान्तर्गत 02 अलग-अलग प्रकरणों में चैकिंग के दौरान कुल 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध थाना गुप्तकाशी तथा कोतवाली सोनप्रयाग पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी है।

थाना गुप्तकाशी से सम्बन्धित अभियुक्तगणों का विवरण

1- मलकराज, पुत्र श्री श्याम लाल, निवासी ग्राम सोगना, थाना अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग।
2- मुन सिंह बम, पुत्र घनमान बन, निवासी ग्राम शिरजू, वार्ड नं0 09 जिला कालीकोट, कर्णाली नेपाल। हाल गौरीकुण्ड, थाना सोनप्रयाग, जनपद रुद्रप्रयाग।

बरामद माल का विवरण
05 पेटी (60 बोतल) मेकडॉवल्स नम्बर वन व्हिस्की

उक्त प्रकरण में शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन संख्या यूके 13 टीए 9898 ट्राईबर को सीज किया गया है।

कोतवाली सोनप्रयाग से सम्बन्धित अभियुक्त का विवरण
सूर्य बहादुर, पुत्र हरका बहादुर, निवासी शुभकालिका थाना होड़ी, जिला कालीकोट, नेपाल। हाल गौरीकुण्ड, थाना सोनप्रयाग।
बरामद माल का विवरण
13 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments