आप को बता दे
नशामुक्त उत्तराखण्ड अभियान 2025 के क्रम में चम्पावत पुलिस की अवैध भांग की खेती पर प्रहार जारी

कोतवाली चम्पावत पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स चम्पावत द्वारा दूर पैदल ग्राम नायल क्षेत्र में जाकर 35 नाली अवैध भांग की खेती का विनिष्टिकरण

अजय गणपति पुलिस अधीक्षक महोदय चम्पावत व क्षेत्राधिकारी चम्पावत/टनकपुर महोदय द्वारा सर्किल चंपावत मे समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों को अपने-अपने क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान, नशा मुक्त देवभूमि अभियान 2025 बनाने के लिए अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया।

उक्त के कम में दिनांक 20/10/24 को कोतवाली चम्पावत पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स चम्पावत द्वारा कोतवाली चम्पावत क्षेत्रांतर्गत लगभग 10 किलोमीटर की दूरी में स्थित ग्राम सभा नायल के खेतों में भांग की खड़ी फसल को नष्ट किया व पुलिस टीम द्वारा ग्रामीणों को बिना लाइसेंस भांग की खेती करना एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दंडनीय अपराध होने के सम्बंध में जागरूक किया तथा लगभग 35 नाली भूमि में लगी भांग की फसल का विनष्टीकरण किया।



