Saturday, February 21, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडदेहरादून: बाल भिक्षावृत्ति पर लगेगी रोक, डीएम सविन बंसल के निर्देश पर...

देहरादून: बाल भिक्षावृत्ति पर लगेगी रोक, डीएम सविन बंसल के निर्देश पर बनेगा माइक्रो प्लान, बच्चों को खेल और शिक्षा से जोड़ा जाएगा

आप को बता दे

 भिक्षावृत्ति पर कड़ी लगाम लगाने की तैयारी, डीएम ने दिए माइक्रो प्लान बनाने के निर्देश। 
जनपद में भिक्षावृत्ति करते नही दिखेगा कोई बच्चा, आधुनिक सेन्टर में रखे जाएंगे भिक्षावृत्ति करते बच्चे
बच्चों को भिक्षावृत्ति नही बल्कि उनके उचित स्थान विद्यालय भेजने का माइका्रे प्लान तैयार। 
भिक्षावृत्ति करते पाये जाने वाले बच्चों को खेल एवं पढाई के लिए किया जाएगा प्रेरित। 
देहरादून दिनांक 21 अक्टूबर 2024 (जि सू का), जिलाधिकारी सविन बंसल ने नगर निगम कार्यालय कक्ष में बाल भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने हेतु सम्बन्धित विभागों, एनजीओ के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ उनके सुझाव भी लिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया जनपद देहरादून में कोई भी बच्चा भिक्षावृत्ति करता न दिखे बल्कि बच्चों को उनकी रूचि के अनुसार खेल एवं पढाई के लिए प्रेरित करने हेतु प्रभावी कार्य योजना पर कार्य करेंगें अधिकारी। इसके लिए जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही भिक्षावृत्ति एवं बालश्रम पर कार्य करने की वाली संस्थाओं के अधिकारियों से उनके सुझाव की प्राप्त किये। 
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को रेस्क्यू कर आधुनिक सेन्टर में रखा जाएगा जिसमें उनके लिए खेल एंव पढाई की सुविधा उपलब्ध रहेंगी, उन्होंने  इस आधुनिक सेन्टर के लिए विशेष एक्टिविटी टीचर एवं हेल्पर रखे जाएंगे जिन्हे इस प्रकार के बच्चों को पढाने तथा कांउसिलिंग कराने का अनुभव हो। जिलाधिकारी के निर्देशन पर भिक्षावृत्ति करते पाए जाने बच्चों को मुख्यधारा में जोड़ने हेतु जिला प्रशासन प्रत्येक स्तर पर कार्य कर रहा। इसके लिए प्रभावी कार्य योजना पर कार्य गतिमान है। वहीं जनपद में व्यस्क भिक्षावृत्ति पर रोक के लिए समाज कल्याण विभाग को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। 
बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, सहायुक श्रम आयुक्त दीपक कुमार सहित, सम्बन्धित संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे। 
                                                 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments