आप को बता दे
आज दिनांक 02.10.2024 को देहरादून जू में वन विभाग उत्तराखण्ड द्वारा वन्यजीव सप्ताह शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समस्त राज्य में वन्यजीव सप्ताह दि0 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2024 तक मनाया जायेगा। भारत सरकार द्वारा इस वर्ष वन्यजीव कार्यक्रम की थीम “मानव वन्यजीव सह-अस्तित्व’ घोषित की गयी हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत सर्व प्रथम मा० वन मंत्री सुबोध उनियाल जी द्वारा उत्तरा आर्ट गैलरी, देहरादून में फिलेटली एवं रेपटर फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। इस प्रदर्शनी में वन्जयीव संरक्षण से संबंधित डाक टिकट, पोस्टर लिफाफे, रैपटर प्रजातियों से संबंधित पोस्टर आदि दर्शकों के लिये प्रदर्शित किये गये हैं। यह प्रदर्शनी उत्तरा आर्ट गैलरी में दि0 02 से 08 अक्टूबर 2024 तक जनसामान्य के अवलोकन हेतु खुली रहेगी।

देहरादून जू में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा० वन मंत्री सुबोध उनियाल जी द्वारा देहरादून जू में 4 चिड़िया बाड़े तथा एनिमल क्वॉरेंटिन हाउस का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। तत्पश्चात जन-जागरूकता हेतु पोस्टर “वन्यजीव और हम, सावधानी से सह अस्तित्व एवं संजय साँधी जी द्वारा लिखित पुस्तक “घर पर तितलियाँ और पतंगे पालना का विमोचन किया गया। उक्त कार्यक्रम में देहरादून जू के पाँच वन कर्मियों को वन्यजीव संरक्षण में उनके सराहनीय कार्य के लिये प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय गलवाड़ी के बच्चों द्वारा स्वागत गान तथा वन्यजीव संरक्षण हेतु एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर देहरादून जू में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता, फेस पेंटिंग प्रतियोगिता, मेहंदी आर्ट प्रतियोगिता में विभिन्न स्कुलों के बच्चों के द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें पुरस्कार जीतने वाले बच्चों को इस अवसर पर मा० वन मंत्री जी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मा० वन मंत्री जी द्वारा वन्यजीव संरक्षण में वन विभाग के द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही वन्यजीव संरक्षण के कार्यों में स्थानीय जनसमुदाय की सहभागिता लेने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष मा० कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी जी के द्वारा देहरादून जू में वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों की सराहना की गई तथा इसके विस्तार पर जोर दिया गया। विशिष्ट अतिथि मा० राज्यसभा सांसद नरेश बंसल जी के द्वारा मानव और वन्यजीवों के सह-अस्तित्व पर जोर देते हुए वन्जीवों के महत्व के विषय में बताया गया। प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण आर0के0 सुधांशु जी के द्वारा देहरादून जू में पर्यटकों की संख्या प्रतिवर्ष 7 लाख से अधिक होने तथा इससे प्राप्त राजस्व 04 करोड से अधिक होने की जानकारी दी गयी, तथा भविष्य में देहरादून जू के विस्तार संबंधी जानकारी दी गयी। प्रमुख वन संरक्षक (HoFF) धनंजय मोहन जी ने विभाग द्वारा वन्यजीव संरक्षण में कराये जा रहे कार्यों के संबंध में अवगत कराया गया तथा इस संबंध में अधिक से अधिक जन-जागरूकता तथा स्थानीय समुदाय का सहयोग लेने के विषय में बताया गया। प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) रंजन कुमार मिश्र जी के द्वारा दि0 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2024 तक वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत उत्तराखण्ड राज्य में वन विभाग के द्वारा आयोजित कराये जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में प्रमुख वन संरक्षक श्री बी०पी० गुप्ता, प्रमुख वन संरक्षक जी०एस० पाण्डे, अपर प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) विवेक पाण्डे, अपर प्रमुख वन संरक्षक गढ़वाल नरेश कुमार, अपर प्रमुख वन संरक्षक निशांत वर्मा, मुख्य वन संरक्षक सुशांत पटनायक, मुख्य वन संरक्षक श्री पी0के0 पात्रो, वन संरक्षक शिवालिक वृत्त श्री राजीव धीमान, वन संरक्षक यमुना कहकशां नसीम, निदेशक राजाजी डा० कोको रोसे, प्रभागीय वनाधिकारी हरिद्वार, मसूरी एवं नरेन्द्र नगर आदि मौजूद रहे।
निदेशक देहरादून जू एवं प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून नीरज कुमार के द्वारा कार्यक्रम के अन्त में सभी अतिथिगणों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम का संचालन आरती मैठाणी, सहायक वन संरक्षक के द्वारा किया गया।



