Saturday, December 27, 2025
Google search engine
Homeउत्तराखंडवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा मेले में नियुक्त सभी विभागों...

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा मेले में नियुक्त सभी विभागों के जोनल/ सेक्टर मजिस्ट्रेटों व पुलिस अधिकारियों की ली डी ब्रीफिंग।

आप को बता दे

सभी मजिस्ट्रेटों व पुलिस अधिकारियों से उनके सेक्टर से सम्बन्धित फीड बैक प्राप्त करते हुये बेहतर समन्वय बनाकर ड्यूटी करने हेतु दिये निर्देश।

सभी अधिकारी चौबीस घण्टे रहेंगे कण्ट्रोल रुम के सम्पर्क में।

आज दिनाँक 21.07.2024 को थाना लक्ष्मणझूला प्रांगण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी  लोकेश्वर सिंह द्वारा नीलकण्ठ कांवड़ यात्रा मेले में नियुक्त प्रशासन एवं पुलिस के जोनल व सेक्टर प्रभारियों की डी ब्रीफिंग ली गयी। जिसमें नीलकंठ कांवड़ मेले में यात्रा की तैयारियों के सम्बन्ध में विभागों के मध्य आपसी समन्वय स्थापित करते हुये यातायात व्यवस्था, बैरियर, रस्सा, पी0ए0 सिस्टम आदि की आवश्यकताओं के सम्बन्ध में सैक्टरवार समस्या व सुझाव लिये गये।

जिन सैक्टरों में यातायात के लिये बैरियर, रस्सा, पी.ए. सिस्टम, बिजली की समस्या, पानी की समस्या, टॉयलेट आदि की समस्या से अवगत कराया गया। उक्त सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा डी ब्रीफिंग के दौरान ही सम्बन्धित सैक्टर पुलिस अधिकारियों व सैक्टर मजिस्ट्रेटों को आपस में अच्छा समन्वय रखते हुये सम्बन्धित डयूटी स्थानों पर समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिये गये।

यात्रा के दौरान कांवडियों व डयूटी में नियुक्त कर्मियों के लिये पानी की भरपूर आपूर्ति हेतु जल संस्थान को, किसी आपदा की स्थिति से निपटने हेतु आपदा प्रबन्धन विभाग के, जिन डयूटी प्वांइटों पर बिजली की आवश्यकता है वहां बिजली की व्यवस्था की हेतु बिजली विभाग के, मेडिकल सम्बन्धी कैम्प हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी, पैदल यात्रा मार्ग पर जंगली जानवरों से निपटने हेतु फॉरेस्ट विभाग के अधिकारियों को तत्काल समस्याओं का निस्तारण कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही प्रशासन एवं पुलिस का कंट्रोल रुम एक ही स्थान पर रखने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  पौड़ी द्वारा बताया कि श्री नीलकंठ कांवड़ मेले की महत्ता को समझते हुये प्रशासन से अच्छा समन्वय स्थापित करते हुये व्यवस्थाऐं करनी है। किसी भी घटना का तत्काल मौके पर ही निवारण करने व सभी सम्भावित घटनास्थलों पर एसडीआरएफ टीमों, नदी किनारे गोताखोरों, जल पुलिस के कार्मिकों द्वारा सम्बन्धित घटनाओं का तत्काल निस्तारण करने के साथ-साथ पी0ए0 सिस्टम से यात्रियों को जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही गर्भगृह में भीड़ बढ़ने पर यात्री में कांवडियों को पुण्डरासू में बने यात्री शैड के नीचे सामान्य स्थिति में आने तक रोकने हेतु निर्देशित किया गया। सभी सम्बन्धित अधिकारियों को लगातार चौबीस घण्टे कण्ट्रोल रुम के सम्पर्क में रहने हेतु निर्देशित किया गया।

डी ब्रीफिंग के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार  जया बलोनी, अपर पुलिस अधीक्षक/उप प्रधानाचार्य पी.टी.सी  शेखर चन्द्र सुयाल, सहायक सेनानायक एस.डीआरएफ श्री श्यामदत्त नौटियाल, पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी अनुज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार  विभव सैनी व प्रशासन के अन्य अधिकारिगणों के साथ- साथ पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments