Thursday, February 26, 2026
Google search engine
HomeBlogबद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सभी पोलिंग पार्टियां...

बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सभी पोलिंग पार्टियां हुई रवाना।

आप को बता दे 

आज दिनांक 09/07/2024 को स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर से बद्रीनाथ विधानसभा की 193 पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं।

बद्रीनाथ विधानसभा उप चुनाव के लिए दूरस्थ मतदेय स्थलों की 17 पोलिंग पार्टियों को मतदान दिवस के दो दिन पूर्व 08/07/2024 को चुनाव सामग्री के साथ रवाना किया गया था। बद्रीनाथ विधानसभा में कुल 210 मतदेय स्थल बनाए गए है।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा जनपद स्तर पर बनाए गए जोनल मजिस्ट्रेट एवं जोनल पुलिस अधिकारियों तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट व सेक्टर पुलिस अधिकारियों को भी उनके अधिकारिता में आने वाले पोलिंग बूथों पर जाने वाली पार्टियों के पहुंचने की रिपोर्ट उपलब्ध कराए जाने तथा उनको आवंटित क्षेत्र में निरन्तर भ्रमण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

सुरक्षा ड्यूटियों में लगे सुरक्षा कार्मिकों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन अच्छे ढंग से किए जाने के निर्देश दिए गए।

कल दिनांक 10 जुलाई 2024 को मतदान होना है, इस हेतु जनपद चमोली पुलिस निष्पक्ष मतदान कराये जाने को प्रतिबद्व है, जिस किसी के द्वारा भी मतदान को प्रभावित करने या किसी भी प्रकार की शान्ति एवं कानून व्यवस्था को भंग करने का कुत्सित प्रयास किया जायेगा, उसके विरुद्ध जनपद पुलिस के स्तर से कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments