Sunday, March 29, 2026
Google search engine
HomeBlogविद्युत सब स्टेशन थराली से सरकारी फोन व कर्मचारी के निजी फोन...

विद्युत सब स्टेशन थराली से सरकारी फोन व कर्मचारी के निजी फोन को चोरी करने वाले अभियुक्त को थाना थराली पुलिस ने जनपद पौड़ी से किया गिरफ्तार

विद्युत सब स्टेशन थराली से सरकारी फोन व कर्मचारी के निजी फोन को चोरी करने वाले अभियुक्त को थाना थराली पुलिस ने जनपद पौड़ी से किया गिरफ्तार 

आपको बता दें 

दिनाँक 03/04/2024 को वादी श्री गंगाधर पंत पुत्र गिरीश चंद्र विद्युत सब स्टेशन थराली धारी, वा0न0-03 अपर बाजार थराली द्वारा थाना थराली पर आकर तहरीर दी गयी कि दिनांक 02 व 03.04.2024 की रात्रि को विद्युत सब स्टेशन थराली धारी से किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उनका निजी व सरकारी एंड्रॉयड मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर थाना थराली में मु0अ0सं0-12/2024, धारा-380 IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। चोरी की घटना का अनावरण के लिए तत्काल थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने से साथ ही मुखबिर की सूचना के आधार पर विवेचना के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्त अमित पाल पुत्र कृष्ण पाल निवासी नया मोहल्ला नागल थाना नागल ज़िला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को चोरी की घटना होने के कुछ ही घंटो के भीतर ही घसिया महादेव के पास श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल से गिरफ़्तार कर लिया गया। अभियुक्त के क़ब्ज़े से चोरी किये 02 मोबाइल फ़ोन बरामद कर बरामदगी के आधार पर मुकद्दमें में धारा 411 भदावि की बढ़ोत्तरी की गयी है। अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम-

1. उ0नि0 विनोद सिंह रावत
2. आरक्षी कृष्णा भण्डारी
3. आरक्षी राजेंद्र सिंह रावत (एसओजी)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments