Monday, March 30, 2026
Google search engine
HomeBlogपरेड के दौरान उच्च कोटि का टर्न आउट व उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने...

परेड के दौरान उच्च कोटि का टर्न आउट व उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित

जनपद चम्पावत

पुलिस अधीक्षक महोदय चम्पावत श्री अजय गणपति द्वारा किया गया पुलिस लाईन चम्पावत का वार्षिक निरीक्षण

परेड का आयोजन कर जनपद के पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों को पढ़ाया गया अनुशासन का पाठ

आपको बता दे

परेड के दौरान उच्च कोटि का टर्न आउट व उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित

आज दिनांक 11.03.2024 को श्री अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद चम्पावत द्वारा पुलिस लाईन चम्पावत का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

वार्षिक निरीक्षण से पूर्व जनपद चंपावत के *सभी थाना/चौकियों /शाखाओं से आए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारीयो की परेड कराकर अनुशासन व रिहर्सल को चैक किया गया तथा परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन व उच्च कोटि का टर्न आउट रखने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया निर्धारित मानकों के अनुरूप वर्दी धारण नहीं करने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के आदेश दिए गए।

तदोपरान्त पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन्स की सभी शाखाओं (स्टोर, मोटर सेक्शन, गणना, कैश, गोला बारूद भण्डार, आरमरी, कैन्टीन, मैस, बैरक, सरकारी आवास, आवस परिसर आदि) में कार्यालय अभिलेखों, स्टोर, मालखाना, शस्त्रागार, आपदा उपकरणों, दंगा नियत्रण शस्त्रों/टियर गैस, मोटर सैक्शन के वाहनों, मैस, बैरक, परिसर, सरकारी आवास आदि का Congrats किया गया।

श्री महेश चन्द्रा, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन्स चम्पावतको नियमित रूप से शस्त्रों की साफ सफाईकराये जाने, लाइन परिसर में साफ सफाई की उचित व्यवस्था कराए जाने, भोजनालय में उच्च कोटि की साफ सफाई रखते हुए जवानों को अच्छा भोजन कराएं जाने, सप्ताह में एक बार पहाड़ी व्यंजनों को भी बनाए जाने, कार्यालय अभिलेखों को अद्यावधिक किए जाने, मानक के अनुरूप निर्धारित वर्दी धारण किए जाने, सभी पुलिस अधिकारियों /कर्मचारियों को दंगा नियंत्रण संबंधी शस्त्रों का प्रशिक्षण कराए जाने आदि सम्बन्धी दिशा-निर्देश दिए गए।

परेड में बेस्ट कमांड के लिए सम्मानित

01- श्री महेश चंद्रा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन चंपावत

02-उ0नि0श्री सुरेंद्र सिंह कोरंगा थाना अध्यक्ष पाटी

परेड में बेस्ट टर्न आउट के लिए सम्मानित-

01- श्री इंद्रजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली पंचेश्वर
02- म0उ0पिंकी धामी कोतवाली चंपावत
03- उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह डीसीआर
04- महिला कानि0 तनुजा कोहली
05- महिला कानि0 मनोरमा राणा
06- कानि0 राजेंद्र प्रसाद डीसीआरबी
07- कानि0 हितेंद्र सौन पुलिस लाइन 08- कानि0 आशीष कुमार पुलिस लाइन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments