अल्मोड़ा ट्रैफिक ड्यटी में तैनात होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिशाल
सड़क पर मिले कीमती मोबाईल को फोन स्वामी तक पहुंचाकर लौटाई उदास चेहरे की मुस्कान

आपको बता दें
दिनांक 08/03/2024 को अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस में नियुक्त होमगार्ड श्री रमेश लाल को शिखर तिराहे के पास एक मोबाईल फोन सड़क पर गिरा हुआ मिला,होमगार्ड द्वारा मोबाईल के बारे में ड्यूटी में तैनात अपने सहकर्मी को बताया गया, मोबाईल फोन संभवतः गिरने के कारण स्विच आँफ हो चुका था,जो काफी कोशिश के वाबजूद भी आँन नही हुआ,जिस कारण मोबाईल स्वामी का पता लगाने मे काफी कठिनाई हुई,ट्रैफिक पुलिस जवान व होमगार्ड द्वारा मोबाईल स्वामी के बारे में आस-पास के लोगों से जानकारी प्राप्त की गई, तो मोबाईल स्वामी श्री शादाब खान निवासी धार की तूनी का पता चला जिनसे सम्पर्क कर मोबाईल को सुपुर्द किया गया ।
मोबाईल स्वामी ने कहा वह मोबाईल खो जाने के कारण काफी परेशान थे, उनके द्वारा अल्मोड़ा ट्रैफिक ड्यूटी में नियुक्त होमगार्ड की ईमानदारी की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया ।



