Tuesday, March 31, 2026
Google search engine
HomeBlogअच्छी शिक्षा ग्रहण कर हर बच्चे का बढ़ जाए ज्ञान अल्मोड़ा...

अच्छी शिक्षा ग्रहण कर हर बच्चे का बढ़ जाए ज्ञान अल्मोड़ा पुलिस चाल रही है ऑपरेशन मुक्ति अभियान

अच्छी शिक्षा ग्रहण कर हर बच्चे का बढ़ जाए ज्ञान

अल्मोड़ा पुलिस चाल रही है ऑपरेशन मुक्ति अभियान


आपको बता दे

“ऑपरेशन मुक्ति “भिक्षा नहीं, शिक्षा दें ” अभियान

एसएसपी अलमोड़ा के निर्देशन में आँपरेशन मुक्ति टीम द्वारा बैनर,पम्पलेट के माध्यम से कोसी क्षेत्र में लोगों को बच्चों को भिक्षा न देकर उनको शिक्षा के लिए प्रेरित करने को किया जागरुक

ऑपरेशन मुक्ति अभियान-
अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड के निर्देशन में भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों के कल्याणार्थ “भिक्षा नही शिक्षा दें” व “Support to Educate a child”* मुहिम के अन्तर्गत दिनांक 01 मार्च 2024 से 31 मार्च 2024 तक 01 माह का अभियान “ऑपरेशन मुक्ति” चलाया जा रहा है।

श्री देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन पर श्री विमल प्रसाद सीओ अल्मोड़ा ho के नेतृत्व में दिनांक 04/03/2024 को अल्मोड़ा पुलिस की आँपरेशन मुक्ति टीम द्वारा कोसी क्षेत्र में लोगों को पम्पलेट बांटकर/चस्पा कर व बैनर के माध्यम से छोटे बच्चों को बाल श्रम न करवाने व भिक्षा न देने के लिए जागरुक करते हुए अपील कर कहा कि अगर आपको कही भी इस प्रकार से छोटे बच्चें भिक्षा मागते हुए या बाल श्रम करते हुए दिखे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिसमें पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जायेगी, भिक्षा मांग रहे बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित करें, जिससे भिक्षावृत्ति में लगे बच्चों को भिक्षा से शिक्षा की ओर अग्रसर कर उनके भविष्य को उज्जवल बनाने में सफलता मिल सकें । अभियान का उद्देश्य भिक्षावृति में लगे बच्चों को भिक्षा से मुक्ति देकर, शिक्षा की ओर अग्रसर करना है।
जगह- जगह पम्पलेट बाँटकर व बैनर लगाकर लोगों को बच्चों को भिक्षा न देने, बच्चों व उनके परिजनों को शिक्षा के लिए प्रेरित कर बच्चों के भविष्य को सवारने में सहयोग प्रदान करने के लिए जागरुक किया गया ।
अल्मोड़ा नगर क्षेत्र के स्कूलों में पूर्व में आँपरेशन मुक्ति के तहत दाखिल किये गये,बच्चों का भौतिक सत्यापन किया गया।
“भिक्षा नही शिक्षा दें’’ जागरुकता अभियान के दौरान आँपरेशन मुक्ति टीम के अपर उपनिरीक्षक श्री राजेन्द्र प्रसाद, हेड कानि0 श्री अनिल कुमार, महिला का0 श्रीमती मोनिका जोशी मौजूद रहे।

Previous article
Next article
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments