प्रेस नोट- जनपद बागेश्वर
पुलिस उपाधीक्षक, महोदय बागेश्वर द्वारा थाना बैजनाथ का अर्दवार्षिक निरीक्षण कर संबंधितों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश


आपको बता दें
आज दिनांक 04.03.2024 को श्री अंकित कंडारी पुलिस उपाधीक्षक महोदय बागेश्वर द्वारा थाना बैजनाथ का अर्दवार्षिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा थाना कार्यालय, अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार, आपदा उपकरणों, सीसीटीएनएस, मैस, बैरक, सरकारी भवनों, आवास परिसर/मालों आदि का निरीक्षण/भ्रमण किया गया तो अभिलेखों का रखरखाव व साफ संतोषजनक पाईं गईl
🔹थाना हाजा के अभिलेखो/ रजिस्ट्रो को बारीकी से चेक किया गया एवं लंबित प्रार्थना पत्रों के निस्तारण और माननीय न्यायालय से प्राप्त वारंटों की शत प्रतिशत तामील करने हेतु निर्देशित किया गया।
🔶सप्ताह में 01 बार विधिवत शस्त्रों की साफ-सफाई कराये जाने, आपदा उपकरणों को सही दशा में रखें जाने आदि के संबंध में निर्देश दिए गएl
🔶 आगामी लोक सभा निर्वाचन के दृष्टिगत,शस्त्रों के सत्यापन, बीट सूचना, पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु सभी अधिकारी /कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए गए।
🔶निरीक्षणोपरान्त थाना हाजा/चौकी डांगोली पर उपस्थित समस्त अधि0/कर्म0गण का सम्मेलन लेकर सभी से पारिवारिक एवं कार्यक्षेत्र में आने वाली व्यवहारिक समस्याओं के बारे में जानकारी की गई तथा समस्याओं का निदान किया गया।
🔹 इसी क्रम में महोदय द्वारा निर्माणाधीन पुलिस चौकी डंगोली का भी निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष, बैजनाथ श्री प्रताप सिंह नगरकोटी एवं थाने का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
मीडिया सैल
पुलिस कार्यालय बागेश्वर



