जनपद पिथौरागढ़ पुलिस
दुकान की आड़ में शराब बेचने वाले दो दुकान संचालकों को किया गिरफ्तार
शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक को गिरफ्तार कर वाहन किया सीज

आपको बता दें
पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, श्री लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में जनपद क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रुप से अंकुश लगाने हेतु शराब के नशे में वाहन चलाने / यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध की जा रही कड़ी वैधानिक कार्यवाही के क्रम में दिनांक- 02.03.2024 को जनपद पुलिस द्वारा निम्न कार्यवाही की गयी –
➡️थाना जाजरदेवल से पुलिस टीम हे0 का0 विद्यासागर कसन्याल, का0 कैलाश फर्त्याल द्वारा बीट क्षेत्र में गश्त के दौरान दिगांश रोड पर लांगड़ी गांव को जाने वाली रोड पर स्थित एक दुकान पर लोगों को शराब परोसने वाले दुकान संचालक सुरेन्द्र सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी दिगांस पिथौरागढ़ को अवैध शराब सहित गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना जाजरदेवल में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
➡️प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ श्री राजेश यादव के नेतृत्व में उ0नि0 बसन्त पन्त मय पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान सिल्थाम स्थित ढाबे में अवैध रूप से शराब परोसने वाले ढाबा संचालक होशियार नाथ पुत्र रमेश नाथ निवासी जमतड़ी पो0 जजुराली पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । इसी क्रम में व0उ0नि0 योगेश कुमार द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक आयन बॉक्स पुत्र शरीफ अंसारी निवासी तिलढुंगरी पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान, यातायात नियमों का उल्लंघन तथा मिशन मर्यादा का उल्लंघन करने वाले कुल 96 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी ।
मीडिया सैल
पुलिस अधीक्षक कार्यालय पिथौरागढ़
दिनांक- 02.03.2024



