Tuesday, March 31, 2026
Google search engine
HomeBlogपुलिस अधीक्षक, बागेश्वर के कुशल दिशा-निर्देशन में जनपद पुलिस की अपराधियों...

पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर के कुशल दिशा-निर्देशन में जनपद पुलिस की अपराधियों के विरुद्व कार्यवाही लगातार जारी

पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर के कुशल दिशा-निर्देशन में

जनपद पुलिस की अपराधियों के विरुद्व कार्यवाही लगातार जारी

आपको बता दे

कोतवाली पुलिस ने फरार चल रहे एन0आई0एक्ट से सम्बन्धित 01 वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

श्री अक्षय प्रहलाद कोण्डे, पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में सम्बन्धित वारंटी अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।

इसी क्रम में श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक महोदय बागेश्वर श्री अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मा0 न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट इजराय संख्या- 03/2022 व 06/2023 से सम्बन्धित वारंटी श्री वंशीधर शर्मा पुत्र श्री शिव दत्त शर्मा निवासी नियर गड़िया चक्की फायर बिग्रेड के पास, तहसील रोड बागेश्वर जो काफी लम्बे समय से फरार चल रहा था व गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहा था । उक्त वारंटी की गिरफ्तारी हेतु नोएडा, दिल्ली, हल्द्वानी, देहरादून आदि जगह दबिश दी गयी । पुलिस टीम के अथक प्रयासों से वारंटी को आज दिनांक 28.02.2024 को देहरादून से बागेश्वर आते समय बिलौना बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया गया । वारंटी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.अ0उ0नि0 हरीश लाल
2.हे0का0 मनोहर सिंह
3.हे0का0 मनोज कुमार

मीडिया सैल
पुलिस कार्यालय बागेश्वर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments