Tuesday, March 31, 2026
Google search engine
HomeBlogड्यूटी के साथ-साथ ईमानदारी का फर्ज अदा करती पौड़ी पुलिस।

ड्यूटी के साथ-साथ ईमानदारी का फर्ज अदा करती पौड़ी पुलिस।

ड्यूटी के साथ-साथ ईमानदारी का फर्ज अदा करती पौड़ी पुलिस।

अपना खोया हुआ कीमती मोबाइल फोन पाकर महिला ने कहा शुक्रिया पौड़ी पुलिस।

आपको बता दें 

दिनांक 06.02.2024 को श्रीमती नेहा शुक्ला पत्नी अंकुर तिवारी, निवासी-अंधेरी वेस्ट मुंबई ने रामझूला चौकी पर सूचना दी कि उनका मोबाइल फोन ए प्लस कीमत ₹ 50,000/- जो की परमार्थ आरती स्थल के पास उनके पर्स से कहीं गिर गया है, जो काफी तलाश करने के बाद भी नहीं मिला। सूचना पर चौकी पर तैनात पुलिस कार्मिकों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मोबाइल फोन की खोजबीन की गई तत्पश्चात आज दिनांक 07.02.2024 को अथक प्रयासों से उक्त खोया हुआ मोबाइल फोन बरामद कर मोबाइल स्वामी श्रीमती नेहा शुक्ला के सकुशल सुपुर्द किया गया। मोबाइल को सकुशल सुपुर्द करने पर श्रीमती नेहा शुक्ला द्वारा पुलिस कर्मियों की ईमानदारी की प्रशंसा करते हुए उत्तराखण्ड पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया गया।

पुलिस टीम
1. मुख्य आरक्षी 76 ना0पु0 महेन्द्र सिंह
2. पी0आर0डी विमल बिष्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments