अवैध शराब तस्करी में फरार चल रहे वारण्टी को पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

आपको बता दें
श्रीमती जया बलोनी अपर पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं।
जिसके क्रम में कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार द्वारा जारी वाद संख्या- 1200/23, धारा-60 आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित वारण्टी बबलू उर्फ चन्द्रमोहन (उम्र-48 वर्ष) पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी- ग्राम मोटाढाक रौतेली, प्रा0वि0-शिवराजपुर कोटद्वार को शिवराजपुर कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया। उक्त वारण्टी अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।
नाम पता वारण्टी अभियुक्त
बबलू उर्फ चन्द्रमोहन (उम्र-48 वर्ष) पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी- ग्राम मोटाढाक, रौतेली प्रा0वि0-शिवराजपुर कोटद्वार।
पुलिस टीम
1. अपर उपनिरीक्षक नरेश नौटियाल
2. आरक्षी 294 ना0पु0 सतीश शर्मा



