Monday, March 30, 2026
Google search engine
HomeBlogबिछडों को परिवार से मिलाने में दून पुलिस फिर बनी मददगार।

बिछडों को परिवार से मिलाने में दून पुलिस फिर बनी मददगार।

बिछडों को परिवार से मिलाने में दून पुलिस फिर बनी मददगार।

घर से रास्ता भटक कर गुम हुई 02 नाबालिग बालिकाओं को प्रेमनगर पुलिस द्वारा उनके परिजनों का पता कर सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द।

परिवारजनों ने कहा दून पुलिस का धन्यवाद।

आपको बता दें 

आज दिनांक 29-01-2024 को थाना क्षेत्रान्तर्गत ड्यूटीरत पुलिस टीम को स्कूल की ड्रेस में 02 नाबालिग बच्चियां जिनकी आयु लगभग 10 वर्ष तथा 07 वर्ष थी परेशान हालत में घूमती हुई दिखाई दीं, जिनसे महिला पुलिसकर्मी द्वारा विश्वास में लेते हुए प्रेमपूर्वक पूछताछ की गई तो दोनो बच्चियों द्वारा बताया गया कि वे दोनो शिव मंदिर वाली गली सेलाकुइ की निवासी हैं तथा सुबह को पैदल पैदल स्कूल जाने के लिये घर से निकली थीं तथा खेल-खेल में वे दोनो ही रास्ता भटक गई। दोनों बच्चियों से उनके परिजनों के विषय में जानकारी लेते हुए तत्काल उनके परिवारजनों से सम्पर्क कर उन्हें थाना प्रेमनगर पर बुलाकर दोनो नाबालिग बच्चियो को सकुशल उनके परिवारजनों के सुपुर्द किया गया।
बच्चियों के सकुशल मिलने पर परिवारजनों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई तथा दून पुलिस का धन्यवाद किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments