Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
HomeBlogसाइबर अपराधियों पर चमोली पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी* *एनीडेस्क एप...

साइबर अपराधियों पर चमोली पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी* *एनीडेस्क एप डाउनलोड करवाकर लाखों की ठगी करने वाले शातिर साइबर ठग को नक्सलवादी क्षेत्र काठीकुंड दुमका झारखंड से किया गिरफ्तार ।

साइबर अपराधियों पर चमोली पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी

एनीडेस्क एप डाउनलोड करवाकर लाखों की ठगी करने वाले शातिर साइबर ठग को नक्सलवादी क्षेत्र काठीकुंड दुमका झारखंड से किया गिरफ्तार ।

आपको बता दें 

👉 दिनाँक 14/09/2023 को वादी  श्री नंदन सिंह पुत्र श्री गब्बर सिंह निवासी ग्राम पगना थाना नंदा नगर घाट ने थाना नन्दानगर पर तहरीर दी कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दिनाँक 09/09/23 को उसके साथ Byjus online class में पैसे रिफंड के बहाने एनीडेस्क एप डाउनलोड करवाकर कुल 6,20000 रुपए की ठगी कर ली गई है।
▶️ उपरोक्त घटना के संबंध में थाना नंदा नगर घाट पर मुकदमा अपराध संख्या 13/23 धारा 420 आईपीसी बनाम अज्ञात* में अभियोग पंजीकृत किया गया व विवेचना अपर उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह के सुपर्द की गयी।
▶️ प्रकरण की गम्भीरता का स्वयं संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती रेखा यादव महोदया  द्वारा थाना नन्दानगर पर पंजीकृत उक्त मुकदमे की विवेचना थानाध्यक्ष नन्दानगर के सुपुर्द करते हुए अज्ञात अभियुक्त की धरपकड़ हेतु पुलिस उपाधीक्षक चमोली के नेतृत्व में कुशल पुलिस टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया।
👉 गठित टीम द्वारा सर्वप्रथम वादी से विस्तृत पूछताछ उपरांत संबंधित बैंक 1.उत्तराखंड ग्रामीण बैंक 2.एच.डी.एफ.सी बैंक व साइबर सेल गोपेश्वर से घटना के संबंध में महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किए गए। साक्ष्य संकलन के दौरान प्रकाश में आया कि वादी के 06 लाख 20 हजार रुपए दुमका झारखंड के दो खाते 1.हमीद मियां निवासी काठीकुंड 2.हुसैन अंसारी निवासी काठीकुंड व मध्य प्रदेश ग्वालियर के एक खाते में ट्रांसफर हुए हैं। प्राप्त बैंक डिटेल व सर्विलांस के आधार पर दिनांक 11/12/23 को गठित पुलिस टीम द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 13/23 धारा 420 आईपीसी बनाम अज्ञात की विवेचना/तलाश अभियुक्त गण पतारसी सुरागरसी में दिनांक 14/12/23 को दुमका झारखंड आई जहाँ से संबंधित एच.डी.एफ.सी बैंक व एस.बी.आई बैंक दुमका झारखंड से उन एटीएम की सीसीटीवी फुटेज निकाली गई जहां से दिनाँक 09/09/23 को वादी मुकदमा के पैसे निकले हैं।
▶️ जिसके उपरांत पुलिस टीम अज्ञात अभियुक्त गण की पतारसी सुरागरसी करते हुए थाना काठीकुंड दुमका झारखंड आई जहाँ से स्थानीय मुखबिर /सर्विलांस/थाना काठीकुंड दुमका झारखण्ड पुलिस की सहायता से पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर प्रकाश में आये अभियुक्त हमीद पुत्र श्री गफूर मिंया निवासी ग्राम बिछिया पहाड़ी थाना काठीकुंड उम्र करीब 55 वर्ष को दिनाँक 14/12/23 को गिरफ्तार किया गया।
👉 जिसको दिनांक 15/12/23 को स्थानीय माननीय न्यायालय दुमका के समक्ष 05 दिवस के ट्रांजिट रिमांड हेतु पेश किया गया। बाद ट्रांजिट रिमांड अभियुक्त हमीद उपरोक्त जिसके खाते में वादी मुकदमा के दो लाख दस हजार रुपए ट्रांसफर हुए थे को जनपद चमोली लाकर संबंधित माननीय न्यायालय चमोली के समक्ष दिनांक 18/12/2023 को न्यायिक रिमांड हेतु पेश किया गया।

▶️ गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुये पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा उत्साहवर्धन हेतु टीम को 2500रु0/ के पारितोषिक देने की घोषणा की गयी।

नाम पता अभियुक्त
(1) हमीद मिया पुत्र गफ़ूर मियां निवासी ग्राम बिछियापहाड़ी थाना काठीकुंड जिला दुमका झारखंड

पुलिस टीम
(1) उ0नि0 राजेश सिंह थानाध्यक्ष नंदानगर घाट
(2) हेड कांस्टेबल हरेंद्र
(3) कांस्टेबल नरेश
(4) हेड कांस्टेबल अंकित पोखरियाल (सर्विलांस सेल)
(5) कांस्टेबल राजेन्द्र (सर्विलांस सेल)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments