घर में घुसकर चोरी की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्तों को
जोशीमठ पुलिस द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से शत प्रतिशत चोरी किए गए आभूषण किए बरामद।
आपको बता दें

घटना का विवरण-
दिनांक 09/12/2023 को वादी संदीप सिंह पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी ग्राम देवग्राम पो0 उर्गम जोशीमठ द्वारा कोतवाली जोशीमठ में तहरीर दी कि हम सपरिवार राजस्थान घूमने गए थे इस दौरान हमने बगल में रहने वाले नेपाली व उसके साले को घर की देखरेख के लिए कहा था। घर पहुँचने पर देखा तो अलमारी का ताला टूटा था व पत्नी के जेवर जिसमें सोने के जेवर एक गले का हार लगभग 30 ग्राम वजनी का और एक नाक की नथ लगभग 25 ग्राम वजनी और एक मांगटिका लगभग 06 ग्राम वजनी और दो अंगूठी लगभग 07 ग्राम वजनी व एक मंगलसूत्र लगभग 18 ग्राम वजनी और एक झुमका लगभग 1.5 ग्राम वजनी कुल लगभग 87.5 ग्राम वजनी सोने के जेवरात कीमती लगभग 6 लाख रु. अलमारी से गायब थे। उक्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली जोशीमठ पर अज्ञात चोरों के विरूद्ध मु0अ0सं0 36/2023 धारा 380 भा द.वि पंजीकृत किया गया।
चोरी की घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत *पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती रेखा यादव महोदया* द्वारा घटना के अनावरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद कुमार शाह के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक राकेश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा वादी के घर पर आने – जाने वाले व्यक्तियों की जानकारी कर गांव में आने जाने वाले व मजदूरी करने वाले नेपाली मूल के व अन्य मजदूरों का शत प्रतिशत सत्यापन किया गया तो देवग्राम में माह सितम्बर-अक्टूबर में मजदूरी कार्य करने वाले नेपाली मूल के दिनेश नेपाली का घटना के बाद से गांव में मजदूरी करने ना आने एवं ठिकाने बदलने तथा घटना के कुछ दिन बाद मोबाइल फोन बंद करने की जानकारी मिलने एवं एक दो दिन पहले ऋषिकेश की तरफ जाने एवं नेपाल भागने की संभावना को देखते हुए तत्काल निम्न पुलिस टीम को ऋषिकेश हरिद्वार के लिए रवाना किया गया एवं संदिग्ध दिनेश नेपाली की तलाश एवं माल मुल्ज़िम की तलाश में ऋषिकेश में नेपाली मूल के मजदूरों के संभावित ठिकानों की जानकारी कर चंद्रभागा, बनखण्डी, ढालवाला,त्रिवेणी घाट आदि स्थानों पर सुरागरसी,पतारसी कर जानकारी की गयी एवं बस स्टैंड ऋषिकेश व रेलवे स्टेशन ऋषिकेश, नटराज चौक, श्यामपुर आदि स्थानों पर लगे लगभग 80 C.C.T.V. कैमरों को चैक किया गया तथा गहन सुरागरसी पतारसी कर दिनांक 11-12-2023 को रेलवे स्टेशन रोड ऋषिकेश के पास से अभियुक्त दिनेश नेपाली उर्फ़ आशीष व अभियुक्त अजय यादव को गिरफ्तार किया गया एवं चोरी किया शत प्रतिशत माल निम्न जेवरात बरामद किये गए। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त गण को मय बरामद माल के मान. न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट जोशीमठ के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाड़ी चमोली भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक चमोली महोदया द्वारा घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु टीम को 2500 रु0/ के पारितोषिक देने की घोषणा की गयी।
नाम पता अभियुक्त गण –
1-दिनेश नेपाली उर्फ़ आशीष पुत्र मान बहादुर निवासी वार्ड न.05 ग्राम धर्ती थाना जुमला जिला जुमला नेपाल हाल पता जोशीमठ जनपद चमोली उम्र 19 वर्ष
2-अजय यादव पुत्र प्रकाश यादव निवासी उपरोक्त हाल पता जैन भवन जोशीमठ कोतवाली जोशीमठ जनपद चमोली उम्र 21वर्ष।
विवरण बरामदगी –
1- एक हार वजनी लगभग 30 ग्राम
2-एक नथ वजनी लगभग 25 ग्राम
3- एक मांगटिका वजनी लगभग 06 ग्राम
4- दो अंगूठी वजनी लगभग 07 ग्राम
5-मंगलसूत्र वजनी लगभग 18 ग्राम
6- एक झुमका वजनी लगभग 1.5 ग्राम {सभी पीली धातु के}
पुलिस टीम-
1- प्रभारी निरीक्षक राकेश भट्ट
2- व0उ0नि0 संजय सिंह नेगी
3- अ0उ0नि0 मनोज पटवाल
4- कां हरीश कांडपाल
5- कां वीरेन्द्र नेगी
6- कां सतीश रावत
7- म0कां आरती



