मां सुरकंडा देवी रोपवे सेवाएं 12 से 13 दिसंबर तक रहेगा बंद

आपको बता दे
सू.वि./टिहरी/दिनांक 09 दिसंबर, 2023
जिला पर्यटन एवं विकास अधिकारी अतुल भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 12 एवं 13 दिसंबर, 2023 को सुरकण्डा देवी रोपवे का मासिक रूटीन चेकअप/निरीक्षण किया जाना है।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टिगत दिनांक 12 एवं 13 दिसंबर, 2023 को सुरकण्डा देवी रोपवे की सेवा पूर्ण रूप से स्थगित रहेंगी।
जिला सूचना अधिकारी
टिहरी गढ़वाल



