Thursday, February 12, 2026
Google search engine
HomeBlogचमोली पुलिस का नशे के विरुद्ध नॉनस्टॉप एक्शन जारी कार में...

चमोली पुलिस का नशे के विरुद्ध नॉनस्टॉप एक्शन जारी कार में अवैध रूप परिवहन कर ले जायी जा रही 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

आपको बता दें 

चमोली पुलिस का नशे के विरुद्ध नॉनस्टॉप एक्शन जारी

कार में अवैध रूप परिवहन कर ले जायी जा रही 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

👉पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती रेखा यादव (IPS) महोदया  द्वारा जनपद समस्त थाना/चौकी/एसओजी प्रभारियों को मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नशे के सौदागरों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

👉 इसी क्रम में थाना गोपेश्वर पुलिस एवं एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम  को दिनांक 01/12/2023 की देर रात्रि को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि मण्डल क्षेत्र में अवैध शराब की सप्लाई की जा रही है। सूचना पर पुलिस एवं एस0ओ0जी0 की टीम द्वारा चोपता मण्डल मार्ग पर चैकिंग के दौरान मण्डल बस स्टैण्ड के पास वाहन संख्या UK-07-Z-4531 (स्विफ्ट डिजायर)  कार चोपता की ओर से आती दिखाई दी। पुलिस को देख वाहन चालक वाहन को छोड़ कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा जब उक्त वाहन की तलाशी ली गयी तो उक्त वाहन से 10 पेटी ((Mcdowells Whisky)) मार्का अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

👉 पुलिस द्वारा उक्त वाहन को सीज सीज कर वाहन चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। बरामद अवैध शराब के आधार पर अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध थाना गोपेश्वर पर अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग-

मु0अ0सं0- 34/23, धारा- 60/72 आबिकारी अधिनियम।

बरामद माल-

10 पेटी (Mcdowells Whisky) मार्का अवैध अंग्रेजी शराब।
वाहन संख्या UK-07-Z-4531 (स्विफ्ट डिजायर) कार।

पुलिस टीम-.

प्रभारी निरीक्षक गोपेश्वर श्री राजेन्द्र सिंह रौतेला

2. उ0नि0 दिनेश पंवार
3. उ0नि0 सुमित बन्दुनी
4. कानि0 सुनील चौहान
5. चालक मातवर

एस0ओ0जी0 टीम-

1. प्रभारी एस0ओ0जी उ0नि0 श्री नवनीत भण्डारी
2. कानि0 रविकान्त

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments