मोबाइल लूट की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा
घटना को अंजाम देने वाले 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अभियुक्त के पास से घटना में लूटा गया मोबाइल फोन किया बरामद
कोतवाली पटेलनगर
आपको बता दें
दिनांक 02/11/23 को वादिनी श्रीमती सुषमा नेगी पत्नी श्री आनन्द सिह रावत निवासी मल्हान नयागाँव, कोतवाली पटेलनगर, जनपद देहरादून द्वारा थाना पटेलनगर पर एक प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 31-10-2023 को वह तहसील चौक से शिमला बाईपास की तरफ जा रही थी कि तभी लालपुल के पास एक बाईक सवार व्यक्ति द्वारा चलते मैजिक वाहन से वादनी के हाथ से उनका मोबाइल फोन छीनकर भाग गया। इस सूचना पर तत्काल थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0 623/23 धारा 392 ipc पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण हेतु कोतवाली पटेलनगर में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 01/12/23 को घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त वसीम पुत्र स्व0 फरमान अली निवासी मेंहूवाला माफी नयानगर चौक थाना कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 22 वर्ष को निरंजनपुर मण्डी के पीछे खाली ग्राउण्ड से लूटे गए मोबाइल फोन एंड्राइड वन प्लस रंग लाईट ग्रीन सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को आज समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
नाम पता अभियुक्त
1- वसीम पुत्र स्व0 फरमान अली निवासी मेंहूवाला माफी नयानगर चौक, कोतवाली पटेलनगर, जनपद देहरादून, उम्र 22 वर्ष ।
बरामदगी माल –
1-मोबाईल फोन- 01 अदद एंड्राइड वन प्लस रंग लाईट ग्रीन
पुलिस टीम
1-उ0नि0 श्री सनोज कुमार चौकी प्रभारी बाजार
2-उ0नि0प्रशि0 श्री प्रवीण रावत
3-कानि0 राजदीप मलिक
4-कानि0 कवि शर्मा



