Thursday, February 12, 2026
Google search engine
HomeBlogड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025" की मुहिम को चमोली पुलिस कर रही साकार...

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025″ की मुहिम को चमोली पुलिस कर रही साकार नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुँचाकर उनके इरादों को कर रही है नाकाम थराली पुलिस ने 408 ग्राम अवैध चरस के साथ 02 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त वाहन को किया सीज

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025″ की मुहिम को चमोली पुलिस कर रही साकार

नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुँचाकर उनके इरादों को कर रही है नाकाम

थराली पुलिस ने 408 ग्राम अवैध चरस के साथ 02 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त वाहन को किया सीज

आपको बता दें 

👉  पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती रेखा यादव (IPS) महोदया के निर्देशन में जनपद पुलिस “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025”  की मुहिम को सफल बनाने में जुटी है। पुलिस अधीक्षक महोदया के मार्ग दर्शन में चमोली पुलिस द्वारा अवैध नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वाले व्यक्तियों/नशा तस्करों की धरपकड़ हेतु थाना स्तर पर पुलिस टीमें गठित कर अवैध नशा करोबारियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

👉 जनपद चमोली को नशा मुक्त बनाने तथा नशे को जड़ से खत्म करने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा अधीनस्थ सभी क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारियों एवं एस0ओ0जी0 को कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

👉 “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अभियान को सफल बनाते हुये थाना थराली पुलिस द्वारा दिनांक दि0 26.11.2023 की रात्रि को मुखबिर की सूचना पर चेंकिग के दौरान अभियुक्त  कार्तिक मंमगाई पुत्र नरेश मंमगाई निवासी तहसील कालोनी ऋषिकेश कोतवाली ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 30 वर्ष तथा अभियुक्त आकाश बलूनी पुत्र स्व0 रवीन्द्र बलूनी निवासी बिलजी विभाग कालोनी चौहद बीगा थाना मुनी की रेती जिला टिहरी गढवाल उम्र 23 वर्ष  को वाहन संख्या UK-14A-4022 (स्विफ्ट डिजायर) कार  में 408 ग्राम अवैध चरस परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया।

👉 बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना थराली पर मु0अ0सं0- 44/2023, धारा 8/20/60 NDPS Act  में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

नाम पता अभियुक्तगण-

1. कार्तिक मंमगाई पुत्र नरेश मंमगाई निवासी तहसील कालोनी ऋषिकेश कोतवाली ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 30 वर्ष।

2. आकाश बलूनी पुत्र स्व0 रवीन्द्र बलूनी निवासी बिलजी विभाग कालोनी चौहद बीगा थाना मुनी की रेती जिला टिहरी गढवाल उम्र 23 वर्ष।

पंजीकृत अभियोग-

मु0अ0सं0- 44/2023, धारा 8/20/60 NDPS Act

बरामद माल-

408 ग्राम अवैध चरस व वाहन संख्या UK-14A-4022 (स्विफ्ट डिजायर) कार।

 

पुलिस टीम-

1. उ0नि0 देवेन्द्र कुमार पन्त (थानाध्यक्ष थराली)
2. उ0नि0 विनोद रावत
3. हे0का0 दिगम्बर सिंह रावत
4. का0 राजेश कुमार
5. का0 राजेन्द्र सिंह रावत (एसओजी)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments