Friday, February 13, 2026
Google search engine
HomeBlog₹10000 इनामी अभियुक्त को चमोली पुलिस ने किया गिरफ्तार

₹10000 इनामी अभियुक्त को चमोली पुलिस ने किया गिरफ्तार

 


 आप देख रहे हैं पहाड़ की दहाड़ न्यूज़

10000/-रुपये का ईनामी अभियुक्त चमोली पुलिस ने गैर जनपद से किया गिरफ्तार  

आपको बता दें कि 

थाना गैरसैण पर पंजीकृत कई अभियोगों में आरोपी था फरार अभियुक्त

पुलिस अधीक्षक चमोली *श्री प्रमेन्द्र डोबाल* महोदय द्वारा फरार/वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु उचित वैधानिक कार्यवाही करने के आदेश के अनुपालन में थाना गैरसैण पुलिस द्वारा कई अभियोगों में फरार चल रहे वांछित एवं ईनामी अभियुक्त को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 23.03.2022 को वादिनी निवासी गैरसैण द्वारा *दीपक पंवार पुत्र वीरेन्द्र सिंह पंवार निवासी- ग्वाड़ मल्ला थाना गैरसैण जनपद- चमोली* के विरूद्ध थाना गैरसैण पर *मु.अ.सं.-11/22 धारा 354/354(डी)/506 भादवि*  अभियोग पंजीकृत करवाया गया था। अभियोग पंजीकृत होने के पश्चात थाना गैरसैण पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार उसके घर व संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी किन्तु अभियुक्त शातिर प्रवृत्ति का होने के कारण लगातार गिरफ्तारी से बच रहा था तथा अभियुक्त के द्वारा अपने मोबाइल फोने का इस्तेमाल करना भी बन्द कर दिया गया था। 

अभियुक्त की गिरफ्तारी न होने पर गैरसैण पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय से वारंट जारी किया गया व दिनांक 15/11/2022 को अभियुक्त की गिरफ्तारी न होने पर धारा 82/83 CRPC के तहत अभियुक्त के घर कुर्की की कार्यवाही की गयी तथा मफरूरी में अभियुक्त के विरूद्ध आरोप पत्र माननीय न्यायालय में पेश किया गया। 

अभियुक्त के विरूद्द इससे पूर्व थाना गैरसैण पर दिनांक 06/07/21 को *मु0अ0सं0 22/21 धारा 380/411 भा.द.वि.* पंजीकृत किया गया था, जिसमें अभियुक्त माननीय न्यायालय से जमानत पाकर फरार हो गया था, जिसमें माननीय न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किये गये व धारा 82 सीआरपीसी के आदेश निर्गत किये गये, तथा जमानतियों को जमानत राशि माननीय न्यायालय में जमा करने के नोटिस दिये गये। 

अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना गैरसैण पर ही दिनांक 05//07/21 को मु0अ0सं0 18/21 धारा 307/34 भादवि पंजीकृत था जो कि माननीय न्यायालय में विचाराधीन है। अभियुक्त दीपक पंवार (जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 10000/रुपये-(दस हजार) का ईनाम घोषित किया गया था) अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चमोली पुलिस द्वारा लगातार टीमें बनाकर जनपद व गैर जनपद में अभियुक्त के सम्भावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी, जिस पर पुलिस अधीक्षक चमोली महोदय के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग *अमित कुमार* महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में पुलिस टीम की कुशल पतारसी सुरागरसी, अथक प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 25.01.2023 को अभियुक्त दीपक पंवार पुत्र वीरेन्द्र सिंह पंवार निवासी ग्वाड़ मल्ला थाना गैरसैण जनपद चमोली को हरकी पैड़ी हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया, जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।  

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-* 

दीपक पंवार पुत्र वीरेन्द्र सिंह पंवार निवासी ग्वाड़ मल्ला थाना गैरसैण जनपद चमोली।

*आपराधिक इतिहास*

 

1. मु0अ0सं0-18/21 धारा-307/31

2. मु0अ0सं0- 22/21 धारा- 380/411

3. मु0अ0सं0- 11/22 धारा 354/354(डी)/506

*पुलिस टीम*

1. उपनिरीक्षक श्री मनोज नैनवाल थानाध्यक्ष गैरसैण

2. हे.का. हरेन्द्र मोतला

3. आरक्षी शोभन सिंह 

4. होमगार्ड मातवर सिंह।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments