Saturday, February 14, 2026
Google search engine
HomeBlogकोई मुक्ति चाहते हैं तो कोई नियुक्ति चाहते है योग एवं...

कोई मुक्ति चाहते हैं तो कोई नियुक्ति चाहते है योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहायक डिप्लोमा धारकों ने किया मुख्यमंत्री आवास कूच

 पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे फोटो पर क्लिक करें 👇

आप देख रहे हैं पहाड़ की दहाड़

कोई मुक्ति चाहते हैं तो कोई नियुक्ति चाहते है 

योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहायक डिप्लोमा धारकों ने किया नियुक्ति की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच

आपको बता दें कि

उत्तराखण्ड के लगभग 300 से अधिक बेरोजगार योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहायक डिप्लोमाधारक रोजगार की माँग को लेकर पिछले तीन महीनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।परन्तु इन बेरोजगार डिप्लोमाधारकों को अतिथि तक नियुक्ति नहीं मिल पायी हैं।इस बीच एक वर्ष पूर्व आयुष निदेशालय,उत्तराखण्ड ने 13 पदों पर योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहायक को प्रत्येक जनपद के जिला चिकित्सालयों के आयुष विंग में नियुक्ति प्रदान की है, जो कि कथित तौर पर निदेशालय में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बहुत करीबी थे।जानकारी प्राप्त हुयी है कि योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहायक के 22 / 34 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शासन स्तर पर विचाराधीन है,जिसे लेकर डिप्लोमाधारक अपना विरोध दर्ज कर रहे।अधिकतर डिप्लोमाधारक नौकरी की अधिकतम आयु सीमा को पार करने की कगार पर है। चिंतनीय विषय यह भी है कि अधिकतर डिप्लोमाधारक अत्यंत गरीब परिवार से सम्बन्ध रखते हैं, जिनकी नियुक्ति को लेकर आतिथि तक कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है,ऐसे में आज इन युवाओं ने अपनी इन माँगों को लेकर मुख्यमन्त्री आवास कूच  किया जिस पर पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार करके पुलिस लाइन लाया गया जहां से कुछ देर बाद उनको छोड़ दिया गया

1- शासन में विचाराधीन योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहायक के 22/34 पदो पर नियुक्ति प्रक्रिया रोककर 300 पदों को सृजित कर यथाशीघ्र नियुक्ति दी जाए।


2. प्रदेश के समस्त पंचकर्मा के 150 चिकित्सालयों में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहायक के 300 पदों (एक महिला एवं एक पुरूष) का सृजन कर यथाशीघ्र नियुक्ति दी जाए। 3 आयुर्वेद विभाग में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहायक का एक पृथक से प्रकोष्ट बनाया जाए।

किन्तु पुलिस द्वारा इन्हें सचिवालय जाने से रोक कर गिरफ़्तार कर लिया गया।ज्ञातव्य है कि आयुष विभाग मुख्यमन्त्री धामी के अधीन है।


Live खबरें देखने के लिए नीचे वाले लिंक को खोलकर चैनल को फॉलो करें 👇 


https://www.facebook.com/profile.php?id=100088348988815&mibextid=ZbWKwL 



पहाड़ की दहाड़ न्यूज़

                    सच्चाई हम दिखाते हैं

        

    🚩 हर हर महादेव 🚩

   *खबर एवं विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें8279963610 📞

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments