Saturday, February 14, 2026
Google search engine
HomeBlogमहाराष्ट्र से आई बहन ने कहा उत्तराखंड पुलिस धन्यवाद

महाराष्ट्र से आई बहन ने कहा उत्तराखंड पुलिस धन्यवाद

 पूरी खबर देखने के लिए नीचे फोटो पर क्लिक करें 

आप देख रहे हैं पहाड़ की दहाड़ न्यूज़ 

महाराष्ट्र से आई बहन ने कहा उत्तराखंड पुलिस धन्यवाद 

क्यों कहा धन्यवाद जरा पढ़े पूरी खबर 

आपको बता दें कि


“ऑपरेशन मर्यादा” के तहत चार धाम यात्रा की मर्यादा भंग करने वाले 03 युवकों पर पौड़ी पुलिस ने  चाबुक चला दिया |


महाराष्ट्र की पर्यटक हुई उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यवाही की मुरीद|


     श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय उत्तराखण्ड के आदेशों के क्रम में एवं वर्तमान में चल रही चारधाम यात्रा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों के तीर्थस्थलों पर मर्यादा तथा पर्यटक स्थलों पर स्वच्छता बनाये रखने हेतु मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत तीर्थस्थलों एवं गंगा किनारे मादक पदार्थों का सेवन करके हुड़दंग, अमर्यादित आचरण करने वालों व नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।


      जिसके क्रम में दिनाँक 14.5.2023 को शाम 5:00 बजे चारधाम यात्रा में महाराष्ट्र से आई महिला पर्यटक ने अपनी यात्री गाड़ी बोलेरो संख्या में बैठे तीन युवकों द्वारा शराब पीकर हुड़दंग मचाने की सूचना जिला कंट्रोल रूम पौड़ी के माध्यम से कोतवाली श्रीनगर के आपातकालीन सहायता वाहन 112 को दी| जिस पर श्रीनगर पुलिस बल मौके पर पहुँची तो महिला यात्री ने बताया कि वह चार धाम यात्रा पर बद्रीनाथ केदारनाथ और गंगोत्री यमुनोत्री अपने साथी के साथ आई थी| सुबह जब वह वापसी में बदरीनाथ से हरिद्वार के लिए चली थी तो बोलेरो गाड़ी में युवकों के द्वारा पहले तो चमोली में किसी स्थान पर शराब पीकर गाड़ी में बैठ गए| जिस पर महिला यात्री के द्वारा विरोध किया गया और उसके बाद जब गाड़ी  श्रीनगर में पॉलिटेक्निक के पास पहुंची तो पुनः गाड़ी में बैठे तीनों युवकों द्वारा शराब पीने की जिद गाड़ी के ड्राइवर से कर जबरदस्ती गाड़ी को पॉलिटेक्निक के पास हाइवे पर रोक दिया| मौके पर पहुंचकर श्रीनगर पुलिस द्वारा हुड़दंग करने वाले तीनों यात्री युवकों का संयुक्त अस्पताल श्रीनगर में मेडिकल कराया गया| जिसमें उनके शराब पीने की पुष्टि हुई और पुलिस के द्वारा “ऑपरेशन मर्यादा” के तहत तीनों यात्री युवकों पर उत्तराखंड पुलिस एक्ट के तहत नियमानुसार कार्यवाही की गई।


        जिसके बाद महिला यात्री ने पुलिस की इस तत्परता से की गयी कार्यवाही पर पौड़ी पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया गया साथ ही कहा कि उत्तराखंड में यात्रा करना सुरक्षित और सुखद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments