Saturday, February 14, 2026
Google search engine
HomeBlogमित्रता सेवा सुरक्षा की भावनाओं को चित्रार्थ करती दून पुलिस

मित्रता सेवा सुरक्षा की भावनाओं को चित्रार्थ करती दून पुलिस

 

पहाड़ की दहाड़ न्यूज़

मित्रता,सेवा, सुरक्षा की भावनाओं को चित्रार्थ 

करती दून पुलिस 

आपको बता दें कि 

 

थाना रायपुर जनपद देहरादून द्वारा
दिनांक 21.5.23

 बाहरी राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात , दिल्ली , पंजाब ,  उत्तर प्रदेश आदि स्थानों से परिवार संग  उत्तराखंड घूमने आये पर्यटकों का दून पुलिस ने किया स्वागत, प्रदेश के चारों धामो सहित देहरादून के मुख्य-मुख्य पर्यटक स्थलों की दी जानकारी, पर्यटकों की जिज्ञासा का किया निराकरण, सभी पर्यटकों को पानी, फ्रूटी, बिस्किट किये वितरित, पयर्टकों ने मित्र पुलिस की प्रशंसा*

 

  श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून महोदय द्वारा वर्तमान मे बाहरी राज्यों से उत्तराखंड घूमने आ रहे पर्यटकों की हर सम्भव सहायता करने, उनकी सुगम यात्रा हेतु उन्हें देहरादून व अन्य पर्यटक स्थलों की जानकारी देने उन्हें वैकल्पिक मार्गो की जानकारी देने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है ।

               उक्त आदेश के क्रम मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के मार्गदर्शन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी रायपुर महोदय* के निकट पर्यवेक्षण में  थानाध्यक्ष रायपुर के नेतृत्व में रायपुर पुलिस द्वारा मालदेवता में पुलिस सहायता कैम्प लगाकर बाहरी राज्यों सेपरिवार सहित उत्तराखंड घूमने आये पर्यटकों का स्वागत किया, पर्यटकों को उत्तराखंड के चारों धामों श्री बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री तथा यमुनोत्री की जानकारी देते हुए धाम तक पहुचने वाले सुगम यात्रा रुट वहाँ तक पहुचने के संसाधनों व पैदल , सड़क मार्ग आदि की जानकारी दी गई। साथ ही देहरादून के मुख्य-मुख्य पर्यटक स्थलो मसूरी, सहस्त्रधारा, मालदेवता,  एफ.आर.आई.,  ऋषिकेश, डाकपत्थर, गुछुपानी, लछीवाला तथा बुद्धा टेंपल क्लेमन्टाउन की जानकारी दी गई। पर्यटकों द्वारा देहरादून के मुख्य-मुख्य पर्यटक स्थलों तक पहुंचने के मार्गों , वहां रहने की व्यवस्था की जानकारी पूछी गई जिनकी जिज्ञासा का संतोषजनक निराकरण किया गया। पर्यटकों को उनकी सुगम यात्रा हेतु मुख्य मुख्य हेल्पलाइन नंबर, थाना -चौकियों के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराये गए।  सभी पर्यटकों को पानी,  बिस्कुट व फ्रूटी वितरित की गई। सभी पर्यटको के द्वारा उत्तराखंड पुलिस की प्रशंसा की गई।


पुलिस टीम

1. So कुन्दन राम थाना रायपुर

2. si राजीव धारीवाल चौकी प्रभारी मालदेवता

3. si भावना

4. हेडकॉन्स प्रदीप

5. कॉन्स नीरज

6.म.कॉन्स दीपिका



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments