Sunday, February 15, 2026
Google search engine
HomeBlogछुपकर खेल रहे थे सट्टा रायपुर पुलिस ने पकड़ कर मारा लट्ठा...

छुपकर खेल रहे थे सट्टा रायपुर पुलिस ने पकड़ कर मारा लट्ठा किया गिरफ्तार

 

                           पहाड़ की दहाड़ न्यूज़


छुपकर खेल रहे थे सट्टा रायपुर पुलिस ने पकड़ कर

 मारा लट्ठा किया गिरफ्तार

 जी हां आप को बता देना चाहते हैं कि 

चोरी छुपकर सट्टा खेलने वालों को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार 


थाना रायपुर जनपद देहरादून पुलिस द्वारा 

दिनांक 20/06/ 2023

   रायपुर पुलिस की सट्टा खिलाने वालो पर बड़ी कार्यवाही, अलग अलग स्थानो से 03 मुख्य सट्टा बुकी गिरफ्तार,  तीनो के कब्जे से सट्टे के 13,800/-  रुपये बरामदरायपुर पुलिस ने वर्ष 2023 में अब तक 16 लोगो को सट्टा के अपराध में  किया गिरफ्तार, 61240/- रुपये नगद किये बरामद व विभिन्न बैंको में  7,65,000/- रुपये कराये गये फ्रिज


  वर्तमान में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून महोदय द्वारा जनपद में अवैध कार्य करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करने की निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए गए हैं ।


     जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर  महोदय के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी महोदय के पर्यवेक्षण में थाना रायपुर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।

           उक्त अभियान के को सफल बनाने हेतु दिनांक 19.6.23 को थानाध्यक्ष थाना रायपुर  द्वारा थाना रायपुर क्षेत्र में सट्टा खिलाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर प्रभावी कार्यवाही हेतु 03 टीमें गठित कर रवाना की गई।

      गठित पुलिस टीम द्वारा अंबेडकर कॉलोनी रायपुर में ऐसे तीन व्यक्तियों को चिन्हित किया गया जो अलग-अलग घरों में सट्टा खिलाने का कार्य कर रहे है । उक्त तीनों सटोरियों की पूर्ण जानकारी करते हुए पुलिस टीम द्वारा एक ही समय पर तीनों व्यक्तियों के घर में एक साथ दबिश दी गई ।  पुलिस टीम द्वारा अंबेडकर कॉलोनी रायपुर से अलग-अलग घरों से सट्टा खिलाने वाले मुख्य बुकी मिथुन ,आकाश व मोहम्मद फैजान को गिरफ्तार किया गया । तीनों के कब्जे से सट्टे की धनराशि कुल ₹13800/-  तथा सट्टा के दस्तावेज बरामद किए गए। तीनों व्यक्तियों के विरुद्ध थाना रायपुर में अलग अलग जुआ अधिनियम में कुल 03 अभियोग पंजीकृत किए गए । जिन्हें आज समय से माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। अभियान लगातार जारी है।


       वर्ष 2023 में रायपुर पुलिस द्वारा अब तक कुल 16 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कुल 10 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।  जिनके कब्जे से ₹61,240/- नगद व  उनके बैंक अकाउंट में ₹ 7,65,000/- फ्रिज कराए जा चुके हैं।

 

बरामदगी विवरण

1.तीनों अवैध गुणों से बरामद कुल ₹13,800/- नगद

2. सट्टा दस्तावेज


*नाम पता अभियुक्त*


1-  मिथुन पुत्र श्री ओमपाल निवासी अंबेडकर कॉलोनी रायपुर देहरादून उम्र 35 वर्ष

 2-आकाश कुमार पुत्र मनीष कुमार निवासी अंबेडकर कॉलोनी थाना रायपुर देहरादून उम्र 28 वर्ष

3-मौ.फैजान पुत्र मो. मेहरबान निवासी अंबेडकर कॉलोनी थाना रायपुर देहरादून उम्र 29 वर्ष


*पुलिस टीम*-

Si रमन बिष्ट

अ.उ.नि. राजकुमार बमोल

हेड का. दीप प्रकाश

का.  हेमराज

का. धीरेंद्र              

का. प्रदीप

का. रणजीत

का. कृष्णा परिहार

का. सौरव बलिया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments