Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडबड़कोट पुलिस ने 3 वर्षीय मासूम को परिजनों के सुपुर्द कर लौटाई...

बड़कोट पुलिस ने 3 वर्षीय मासूम को परिजनों के सुपुर्द कर लौटाई मुस्कान

 7 सितंबर 2025 को थाना बड़कोट पर नियुक्त PRD गुड्डी को ड्यूटी के दौरान बड़कोट, लक्ष्मी नारायण मन्दिर के पास 3 वर्षीय मासूम अथर्व अकेला दिखा। छोटे बच्चे को अकेला देख वह तुरन्त बच्चे के पास गयी व सहलाते हुये बच्चे से बात करने की कोशिश की गई किन्तु नन्हा बालक बातचीत व परिजनों के बारे में जानकारी नहीं दे पाया। जिस कारण महिलाकर्मी द्वारा बच्चे को थाना बड़कोट पर लाया गया, जहाँ पर पुलिस द्वारा बच्चे के परिजनों के बारे में जानकारी जुटाकर मासूम के पिता को थाने पर बुलाकर नन्ही मुस्कान को उनके सुपुर्द किया गया तथा परिजनों को भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी गयी।

बच्चे के पिता द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त करते हुये बताया कि वह बड़कोट गांव के रहने वाले हैं, रात्रि में ड्यूटी करने के बाद उसे नींद आ गई थी, इसी दौरान बच्चा खेलते-खेलते घर से निकलकर बाजार तक पहुँच गया था, गनीमत रही कि बच्चा किसी वाहन अथवा घोड़ा, खच्चर, कुत्ता व अन्य जानवर से बचते बचाते यहां तक पहुंचा बच्चे के साथ किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हुयी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments