जनपद बागेश्वर पुलिस।
बेटी बचाओं – बेटी पढ़ाओ
प्रभारी AHTU/MHL द्वारा रा0बा0इ0का0 बागेश्वर में लगाई जागरुकता की पाठशाला, साइबर अपराध, महिला अपराध व नशे के दुष्प्रभावों तथा यातायात नियमों के प्रति की गयी जागरुकता।
आवश्यक जानकारी पाकर छात्राए एवं स्कुली स्टाफ हुआ लाभान्वित

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर चंद्रशेखर घोडके के आदेशानुसार, जनपद स्तर पर चलाये जा रहे जनजागरुकता कार्यक्रम के दृष्टिगत आज दिनांक-02-05-25 को प्रभारी AHTU/MHL उ0 नि0 मीना रावत व पुलिस टीम द्वारा “बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ” के अंतर्गत रा0बा0इ0का0 बागेश्वर की छात्राओं व उपस्थित स्टाफ को आवश्यक जानकारी देकर जागरुक किया गया।

जिसमें प्रभारी AHTU/MHL उ0नि0 मीना रावत द्वारा उपस्थित छात्राओं व स्टाफ को महिला/बच्चों सम्बन्धी अपराधो (यौन शोषण, बाल विवाह, बाल श्रम आदि) गुड टच बैड टच, कानूनी प्राविधानों, नए कानून, वर्तमान में चल रहें अभियान ” आपरेशन मुक्ति” भिक्षा नहीं शिक्षा दें के तहत शिक्षा का महत्व बताते हुए, पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये उत्तराखण्ड पुलिस एप व गौरा शक्ति फीचर,यातायात नियमों, इसके अतिरिक्त साईबर/ऑनलाइन धोखाधड़ी सम्बन्धी अपराधों के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी देते हुए उनसे बचने के तरीकों, साईबर हेल्पलाईन न0- 1930 के बारे मे जानकारी दी गईं l
इसी क्रम में म0कानि0 ज्योति वर्मा द्वारा बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत बेटियों के लिए मेरा सपना मेरा लक्ष्य कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया । उन्होंने बताया कि आज बेटियां हर क्षेत्र में ऊंचाईयों की ओर अग्रसर है, आज भारत ही नहीं अपितु विश्व में विभिन्न क्षेत्रों का नेतृत्व बेटियां कर रही हैं। आज शिक्षा हो या नौकरी अथवा राजनीति सभी क्षेत्रों में बेटिया आगे रही है। ज्योति वर्मा जो वर्तमान में उत्तराखण्ड पुलिस की वुशु टीम की सदस्य है जिन्होने हाल ही में राष्ट्रीय पदक अर्जित किया है। अपनी इस उपलब्धि के लिये की गयी मेहनत के बारे में उपस्थित को बताया एवं अपने जीवन में सुधार लाने, निरन्तर आगे बढने को छात्राओं को प्ररित किया।

उपस्थित सभी से उक्त जानकारी को अपने परिजनों, आस-पास के लोगों को भी बताने के सम्बन्ध में बताया गया।



