Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडउत्तरकाशी: ऋषिराम संस्थान मनेरा में फायर टीम ने सिखाए आग बुझाने के...

उत्तरकाशी: ऋषिराम संस्थान मनेरा में फायर टीम ने सिखाए आग बुझाने के गुर, छात्रों को मिला लाइव सेफ्टी ट्रेनिंग का अनुभव!

आप को बता दे

ऋषिराम शिक्षण संस्थान, मनेरा मे फायर सर्विस की टीम ने दी अग्नि सुरक्षा जानकारी

”एकजुट हो, अग्नि सुरक्षित भारत को प्रज्वलित करें” की थीम पर आयोजित अग्निशमन सेवा सप्ताह -2025 के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक,उत्तरकाशी के निर्देशन में फायर सर्विस उत्तरकाशी की टीम द्वारा आज 17.04.2025 को प्रभारी अग्निशमन अधिकारी

देवेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में ऋषिराम शिक्षण संस्थान, मनेरा में अग्नि सुरक्षा एवं बचाव कार्यक्रम आयोजित कर अध्यनरत छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरण (फायर एक्सटिंग्यूशर) के संचालन की विस्तृत रूप से जानकारी देने के साथ-साथ आग सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। आग से होने वाली दुर्घटनाओ से कैसे बचा जाये और उस समय क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिये के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी देने के साथ घरेलू एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल व तेल की आग को बुझाने के गुर सिखाये गए तथा अग्नि सुरक्षा सम्बन्धी पम्पलेट वितरित किये गये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments