Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडआग से बचाव का संदेश: राजस्थान की दीपक भट्ट टीम ने धरासू...

आग से बचाव का संदेश: राजस्थान की दीपक भट्ट टीम ने धरासू में किया नुक्कड़ नाटक

आप को बता दे

उत्तरकाशी के धरासू रेंज में फायर सीजन जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक अभियान, राजस्थान के दीपक भट्ट और टीम को DFO ने सौंपा जिम्मा

उत्तराखंड में गर्मी की शुरुआत के साथ ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। यह ना केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रही हैं, बल्कि वन्य जीवों और स्थानीय ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बनती जा रही हैं। ऐसे में वन विभाग द्वारा फायर सीजन के दौरान ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न जनपदों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नुक्कड़ नाटक जैसी लोक विधाओं के माध्यम से ग्रामीणों को जंगल की आग की गंभीरता, उसके कारणों और उससे बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी जा रही है।

इसी कड़ी में उत्तरकाशी जिले के धरासू रेंज के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण इलाकों में नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। राजस्थान के नागौर जिले से आए दीपक भट्ट और उनकी टीम को वन विभाग ने इस कार्य के लिए आमंत्रित किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीपक भट्ट द्वारा अपनी पारंपरिक कला शैली के माध्यम से फायर सीजन में ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्थानीय लोगों को यह बताया जा रहा है कि यदि जंगल में कहीं आग या धुआं दिखाई दे तो वे घबराएं नहीं, बल्कि नजदीकी वन कार्यालय को सूचित करें और प्राथमिक स्तर पर खुद भी सतर्कता बरतें।

वर्तमान में यह टीम धरासू रेंज के सात ग्राम सभाओं में इस कार्यक्रम को संचालित कर रही है। दीपक भट्ट ने बताया कि यह उनका पारंपरिक (खानदानी) पेशा है और वे वर्षों से नुक्कड़ नाटकों के ज़रिए सामाजिक जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं। इस कार्यक्रम को DFO उत्तरकाशी के निर्देश पर धरातल पर उतारा गया है।

वन विभाग द्वारा इस प्रयास के पीछे उद्देश्य है कि जंगलों में आग फैलने से पहले ही ग्रामीण सतर्क हों और समय रहते सूचना दें, जिससे बड़ी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।


 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments