आप को बता दे
9वी कक्षा में असफल होने पर परिवार जनों के डर के कारण रिज़ल्ट लेकर स्कूल से गुमशुदा 13वर्षीय बालक को थाना घनसाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 24घंटे के अंदर किया सकुशल बरामद।
दिनांक 29.03.2025 को रवि सिंह( काल्पनिक) पुत्र गोपाल सिंह उम्र 13 वर्ष अनुत्तीर्ण होने पर वापस घर नहीं लौटा ।
🔷रिज़ल्ट में असफल होने के कारण कल दिन से ही अपने घर वापस नहीं आया जिसने स्कूल ड्रेस नीली शर्ट खाकी पैंट पहन रखी थी उपरोक्त बालक के गुमशुदा होने के संबंध में वरिष्ठ अधिकारी गणों को तत्काल सूचना देकर निर्देशानुसार थाना घनसाली से अलग-अलग टीम बनाकर खोजबीन और तलाश जारी की गई ।
🔷जिसमें एक टीम के द्वारा सीसीटीवी फुटेज भी देखे गए दूसरी टीम के द्वारा गाड़ियों में खोजबीन की गई तो टैक्सी स्टैंड घनसाली के पास उक्त गुमशुदा मिल गया जिससे पूछताछ की गई तो इसने पूछताछ के दौरान बताया कि फेल होने के डर से वह घर नहीं जाना चाहता था।
🔷 सुमित की काउंसलिंग कर सकुशल उसे उसके पिताजी के सुपुर्द किया गया सुमित के परिवार द्वारा सुमित को वापस पाकर पुलिस का धन्यवाद किया गया।



