Saturday, February 14, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं को सतर्कता का संदेश! बनबसा पुलिस ने नशा,...

पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं को सतर्कता का संदेश! बनबसा पुलिस ने नशा, मानव तस्करी और साइबर ठगी के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान

आप को बता दे

।।एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, शारदा बैराज, बनबसा, जनपद चम्पावत द्वारा दर्शन को मां पूर्णागिरि मेले में आए श्रद्धालुओं को एकत्रित कर धनुषपुल, गडीगोठ बनबसा में पोस्टर – पम्पलेट के माध्यम से चलाया गया जन – जागरूकता अभियान ।।

आज दिनांक 30.03.2025 को पुलिस अधीक्षक, चंपावत के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक (नोडल अधिकारी ) के पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, शारदा बैराज, बनबसा के नेतृत्व में धनुषपुल, गडीगोठ बनबसा, जनपद- चंपावत में जाकर बाहरी राज्यों से मां पूर्णागिरि मेले में आए श्रद्धालुओं को एकत्रित कर “नशे के दुष्प्रभावों” के बारे में पोस्टर- पम्पलेट आदि के माध्यम से नशा न करने एवं नशे के कारण होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में पूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया गया । साथ ही बालश्रम, बाल विवाह, मानव तस्करी, वर्तमान समय में नये – नये तौर तरीकों से हो रही साइबर ठगी एवं मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन मुक्ति” के तहत शिक्षा के महत्वता के बारे में बताते हुए विस्तार पूर्वक जागरूक किया गया| साथ ही यातायात के नियमों के संबंध में पूर्ण जानकारी दी गई ।
कोई भी अपराध घटित होने या तत्काल पुलिस सहायता व सूचना देने हेतु विभिन्न टोल फ्री नंबर 112, 1930,1098 के बारे में जानकारी दी गई।

मुख्यालय द्वारा प्राप्त आदेश एवं निर्देशों के तहत जागरूकता अभियान की कार्यवाही निरंतर जारी है|📌📌

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments